{"_id":"695ff71bb81e69fbf40f6033","slug":"siddharthnagar-news-markets-decorated-for-makar-sankranti-demand-for-kites-increased-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-151299-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मकर संक्रांति को लेकर सजा बाजार, पतंग की बढ़ गई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मकर संक्रांति को लेकर सजा बाजार, पतंग की बढ़ गई मांग
Fri, 09 Jan 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
मकर संक्रांति के अवसर पर शहर के दुकान में सजा हुआ पतंग और खरीदारी करते बच्चे
- बाजार में पतंग की मांग बढ़ने के साथ उत्साह का माहौल
-14 जनवरी को मनाई जाएगी मकर संक्रांति, लाई, तिल, गजक पट्टी की भी बढ़ी मांग
सिद्धार्थनगर। मकर संक्रांति (खिचड़ी) 14 जनवरी को मनाई जाएगी। इसमें अब कुछ दिन ही बाकी है। इसे लेकर बच्चों और बड़ों ने पतंग व मांझे की खरीदारी तेज कर दी है। वहीं बाजार में पतंग के साथ ही तिल-गुड़, गजक, तिलकुट, लाई और लड्डुओं की दुकानें सज गई हैं। पिछले वर्ष की अपेक्षा पतंग के दाम में उछाल देखने को मिला है। बाजार में पांच रुपये से लेकर बीस रुपये तक के पतंग बिक रहीं हैं।
मकर संक्रांति नजदीक है, ऐसे में पतंगबाजों का उत्साह बढ़ गया है। लोग अभी से पतंग खरीदने में जुटे हैं। इससे दुकानदारों को भी इस पर्व पर अच्छी आमदनी हो रही है। बाजार के कारोबारियों का कहना है कि धंधे में चमक पहले जैसी तो नहीं है लेकिन इस बार अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। मकर संक्रांति पर्व को लेकर बाजार भी पूरी तरह सज गए हैं। दिन कम होने से तिल-गुड़, गजक, तिलकुट, लाई और लड्डुओं की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं इनके दामों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पतंग विक्रेता विजय ने बताया कि इस बार पतंग की खरीदारी हो रही है, लोगों में मकर संंक्रांति को लेकर उत्साह दिख रहा है। इससे अच्छी बिक्री की उम्मीद है। वहीं, अन्य सामानों की भी बिक्री भी बढ़ी है।