Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Market decorated for Karva Chauth, women started shopping

Siddharthnagar News: करवाचाैथ पर सजा बाजार, महिला ने शुरू की खरीदारी

Mon, 06 Oct 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 06 Oct 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Market decorated for Karva Chauth, women started shopping
शहर के सिद्धार्थ तिराहे पर स्थित दुकान में सजा हुआ करवा चौथ पर पूजन सामग्री। संवाद
सिद्धार्थनगर। त्योहारी सीजन ने बाजारों की रौनक दोगुनी हो जाती है। नवरात्र के समापन के बाद करवाचौथ की आहट से शहर के बाजारों में चमक बढ़ गई है। करवाचौथ के चलते बाजारों में सोलह शृंगार से लेकर सजावटी थालियों की मांग बढ़ी गई है।
विज्ञापन

इस समय सबसे ज्यादा रौनक महिलाओं से जुड़ी दुकानों पर दिखाई दे रही है। बाजारों में चुनरी, चूड़ियां, सोलह शृंगार, सजावटी थालियां, करवे और सजावटी सामान खूब बिक रहे हैं। दुकानदार भी त्योहार को देखते हुए नए-नए ऑफर और स्कीमें निकाल रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहक आकर्षित हो सकें। खासकर कपड़ों की दुकानों में ज्यादा भीड़ देखी जा रही है। वहीं दुकानदारों के अनुसार पिछले साल की तुलना में इस बार बिक्री में काफी बढ़ोतरी हुई है। करवा चौथ का पर्व 10 अक्तूबर को मनाया जाएगा। पर्व की तैयारी के लिए बाजार भी तैयार हैं।
विज्ञापन

वहीं करवाचौथ की खरीदारी के लिए चूड़ियां, कपड़े और कॉसमेटिक की दुकान पर महिलाएं खरीदारी के लिए पहुंच रहीं है। इसके अलावा उपहारों की दुकान पर भी काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। लोगों की पसंद को देखते हुए दुकानदारों ने भी आकर्षक डिजाइन के सूट-साड़ी और शृंगार के आइटम मंगाए है। दुकानदारों को भी इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है। केवल कपड़े ही नहीं बल्कि सजावटी सामान, गहने और कॉस्मेटिक की दुकानों पर भी भीड़ रही। बाजार में चूड़ियां, बिंदी, मेहंदी और शृंगार का सामान खूब बिक रहा है। बाजार में खरीदारी करने पहुंची महिला आरती, दिव्या, गोल्डी, सौम्या ने बताया कि त्योहार करीब आने पर भीड़ बढ़ जाती है। इससे दुकानदार भी सामान अच्छे से नहीं दिखा पाते हैं। ऐसे में चार दिन पहले ही खरीदारी करने आई हैं।

शहर के सिद्धार्थ तिराहे पर स्थित दुकान में सजा हुआ करवा चौथ पर पूजन सामग्री। संवाद

शहर के सिद्धार्थ तिराहे पर स्थित दुकान में सजा हुआ करवा चौथ पर पूजन सामग्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed