Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Made aware about women's safety and their rights

Siddharthnagar News: महिला सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर किया जागरूक

Thu, 30 Oct 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 30 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Made aware about women's safety and their rights
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के डोकम अमया गांव में बुधवार को मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम व बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया। गांव के एक निजी विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को जागरूक करते हुए महिला कांस्टेबल कंचन सिंह व प्रीति ने संयुक्त रूप से बताया कि महिलाएं अपना अधिकार समझें। किसी भी समस्या के लिए वूमेन पावर 1090 पर सूचित कर सकती हैं।
विज्ञापन

अगर कहीं भी आते-जाते समय रास्ते में भी कोई समस्या या सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है तो 1076 पर अपनी परेशानी बता सकती है। शिकायत के दौरान नाम गोपनीय रखा जाता है। आप लोगों को डरने की कोई जरूरत नहीं है। एसआई कृष्ण कुमार पांडेय व उप निरीक्षक तालीमुद्दीन खान ने बताया कि महिलाओं के लिए सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जाता है। अगर किसी कारण वश आपको योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है तो इसकी भी शिकायत सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 पर दर्ज करा सकते हैं।किसी भी स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति में 108, 102 डायल करें और पुलिस सहायता के लिए 112 पर फोन कर अपनी समस्या बता सकते हैं। अंत में उपस्थित महिलाओं को महिला कांस्टेबल प्रीति ने उनके अधिकारों और उनके सुरक्षा संबंधी जानकारी विस्तार से दी। इस दौरान धनंजय दुबे, अर्चना, मालती, बीना, आलिया, मधुमति आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed