{"_id":"694c1f416bf9cab21308f68d","slug":"siddharthnagar-news-liver-is-getting-damaged-due-to-junk-foodhealth-is-getting-damaged-due-to-lifestyle-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-150432-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जंक फूड से लिवर.. जीवन शैली से खराब हो रही सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जंक फूड से लिवर.. जीवन शैली से खराब हो रही सेहत
Wed, 24 Dec 2025 10:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 24 Dec 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बदलती जीवन शैली में अनियमित खानपान, जंक और फास्ट फूड का ज्यादा इस्तेमाल लिवर पर प्रभाव डाल रहा है। वहीं खराब जीवन शैली सेहत खराब कर रही है।
अमरोहा में 11वीं की छात्रा की मौत हो गई, जिसमें पेट में इंफेक्शन की बात सामने आई थी। परिवार का दवा था कि फास्ट फूड के कारण ही ऐसा हुआ। इसके बाद चिकित्सक लोगों को और भी सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे है। साथ ही मरीजों को पौष्टिक भोजन करने व व्यायाम करने की सलाह दे रहे हैं।
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में वर्तमान समय में पेट के मरीजों की संख्या बेहद ही कम है, लेकिन आने वाले मरीजों काे स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। वहीं, चिकित्सकों के अनुसार फास्ट फूड का सेवन और भी खतरनाक हो सकता है। डॉ. जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में शारीरिक क्रिया न के बराबर हो गई है। पूरे दिन कार्यालय में बैठे रहना और असंतुलित आहार जैसे जंक फूड के बढ़ते सेवन के कारण फैटी लिवर, गैस, कब्ज, पेट में भारीपन, पेट दर्द, खाना पचने में तकलीफ, मल से खून का आना जैसी समस्याएं बच्चों से लेकर बड़े तक में देखी जा रही है। ऐसे रोगियों की संख्या निरंतर बढ़ रही है।
विज्ञापन
गलत खानपान और जीवनशैली कोलेस्ट्राॅल के साथ लिवर पर भी असर डालता है। लिवर के चारों ओर फैट जमा करता है। लिवर खराब होने की वजह से हेपेटाइटिस का खतरा बना रहता है। हेपेटाइटिस बी और सी सबसे ज्यादा घातक है, जो लिवर को खत्म कर देता है। मोटापे और डायबिटीज के कारण भी लिवर खराब होने के मामले बढ़ रहे हैं।