{"_id":"69497f7449a7414f4f0922db","slug":"siddharthnagar-news-lift-falls-from-fifth-floor-in-mumbai-young-man-dies-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-150317-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मुंबई में पांचवीं मंजिल से गिरी लिफ्ट, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मुंबई में पांचवीं मंजिल से गिरी लिफ्ट, युवक की मौत
Mon, 22 Dec 2025 10:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 22 Dec 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
भनवापुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सेखुई गोवर्धन गांव निवासी अब्दुल गनी (30) पुत्र अब्दुल्ला मुंबई में एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था।
रविवार की रात करीब नौ बजे सामान लेकर लिफ्ट से ऊपर जा रहा था कि अचानक लिफ्ट अनियंत्रित होकर नीचे आ गिरी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान करीब साढ़े 10 बजे उसकी मौत हो गई। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सेखुई गोवर्धन गांव निवासी अब्दुल गनी (30) एक सप्ताह पहले रोजी रोटी के लिए मुंबई गया था। वह पीओपी का काम करता था।
रविवार को राहत करीब साढ़े आठ बजे निर्माणाधीन मकान से वह छठी मंजिल से लिफ्ट के सहारे नीचे खाने-पीने का सामान लेने के लिए आया था। सामान लेकर रात करीब नौ बजे सामान को ऊपर पहुंचाने वाले लिफ्ट में बैठ कर ऊपर जाने लगा। अभी वह पांचवीं मंजिल पर पहुंचा था कि लिफ्ट अचानक नीचे आने लगी और गिर गई।
इस हादसे में अब्दुल गनी बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल ले गए, जहां करीब एक घंटे इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना परिजनों को दी गई, जिसके बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे मां, पिता, पत्नी के साथ ही तीन मासूम को छोड़ गया। उसका शव पोस्टमार्टम कराकर सोमवार को होने के बाद अंतिम संस्कार के लिए गांव लाया जा रहा है।