फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Khuniyanv wins Basic Cricket title

Siddharthnagar News: खुनियांव ने जीता बेसिक क्रिकेट का खिताब

Wed, 09 Sep 2026 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 09 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Khuniyanv wins Basic Cricket title
- फाइनल में शोहरतगढ़ को हराया, 15 खिलाड़ियों का जनपद स्तरीय टीम के लिए चयन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ स्थित वीरेंद्र सिंह ग्रामीण स्टेडियम में बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग की जनपदीय बेसिक क्रिकेट चयन/ट्रायल प्रतियोगिता हुई। बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में खुनियांव ने शोहरतगढ़ को पांच ओवर में चार विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय कुम्हारडीह, खुनियांव की टीम ने शो मैच में जीत दर्ज की।
बालक वर्ग के फाइनल में खुनियांव ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 86 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शोहरतगढ़ की टीम के खिलाफ खुनियांव ने पांच ओवर में 90 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। इससे पहले उद्घाटन मैच में बढ़नी ने पांच ओवर में 36 रन बनाए। जवाब में शोहरतगढ़ ने दो विकेट गंवाकर 37 रन बनाकर जीत दर्ज की। दूसरे मैच में खुनियांव ने 74 रन बनाए, जिसके जवाब में नौगढ़ की टीम 54 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन

चयन-ट्रायल के बाद शोहरतगढ़ कंपोजिट विद्यालय से नीतीश, विकास, पासवान, प्रिंस प्रथम और प्रिंस द्वितीय, खुनियांव से नीरज, प्रशांत, जय, अशोक, जुनैद और प्रभात, नौगढ़ से अरुण और जितिन और बढ़नी से शोएब का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी तीन अक्तूबर को बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज में होने वाली माध्यमिक विद्यालयीय जनपद स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री एवं जनपदीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद पांडेय और उपाध्यक्ष लालजी यादव ने किया। इस दौरान जिला व्यायाम शिक्षक उपेंद्र उपाध्याय, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक सत्येंद्र कुमार गुप्त समेत शिक्षक और खेल विभाग से जुड़े लोग मौजूद रहे। कमेंट्री आनंद गौतम, स्कोरिंग अनूप त्रिपाठी तथा अंपायरिंग मुकेश कुमार और चेतन मणि ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed