फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Karwa Chauth tomorrow... Enthusiasm is visible to get ready for the beloved

Siddharthnagar News: करवाचाैथ कल... सजन के लिए सजने का दिख रहा उत्साह

Wed, 08 Oct 2025 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 08 Oct 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Karwa Chauth tomorrow... Enthusiasm is visible to get ready for the beloved
शहर में करवा चौथ के अवसर पर हाथ में मेहंदी लगवाती महिलाएं। संवाद
सिद्धार्थनगर। करवाचौथ पर्व नजदीक आते ही सुहागिनों में उत्साह नजर आने लगा है। पायलों की झंकार और चूड़ियों की खनक से बाजार गुलजार हो गए हैं। पर्व पर सजने से संवरने के लिए महिलाएं चूड़िया और सौंदर्य प्रसाधन के सामान की खरीदारी कर रही हैं, जिससे बाजार में भीड़ होने से कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं।
विज्ञापन

अब बाजार में सबसे अधिक भीड़ चूड़ी एवं सौंदर्य प्रसाधन विक्रेताओं की दुकानों पर लग रही हैं। महिलाएं साड़ी के मैच के हिसाब से बाजार से खरीदारी कर रही हैं। लिपस्टिक और बिंदी को मैचिंग के हिसाब से खरीदी जा रही है। इसके अलावा क्रीम, पाउडर सहित अन्य सामान भी ले रही है। पर्व को लेकर बाजार में भीड़ बढ़ने लगी है। सौंदर्य प्रसाधन में मैचिंग के सामान खरीदने को प्राथमिकता दी जा रही है। करवाचौथ पर्व पर महिलाओं में चूड़ा एवं फेब्रिक की चूड़ियों को खरीदने में प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि इस बार पारंपरिक के साथ ही डिजाइनर चूड़ियों की मांग ज्यादा है जो सौ रुपये से लेकर तीन हजार रुपये तक उपलब्ध है।
बाजार में इस समय लाल, मैरून, गोल्डन और सिल्वर शेड की चूड़ियां सबसे ज्यादा बिक रही हैं। इसके अलावा पतली कांच की चूड़ियों के साथ मेटल और स्टोन वर्क वाले सेट्स भी महिलाओं को खूब पसंद आ रहे हैं। वहीं दुकानदारों के अनुसार त्योहार से दो-तीन दिन पहले ग्राहकों की भीड़ ज्यादा रहती है। महिलाओं ने बताया कि करवाचौथ का त्योहार सोलह शृंगार के बिना अधूरा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहार की तैयारी में बाजारों की चहल-पहल देखते ही बनती है। दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है और बाजार पूरे रंग में डूबा हुआ नजर आ रहा है। ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed