फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Jyoti wins 600m race

Siddharthnagar News: 600 मीटर दौड़ में ज्योति अव्वल

Tue, 11 Nov 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 11 Nov 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Jyoti wins 600m race
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित खेलो इंडिया एथलेटिक्स महिला अस्मिता लीग में लंबी छलांग लगाती
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलो इंडिया एथलेटिक्स महिला अस्मिता लीग का हुआ आयोजन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को खेलो इंडिया एथलेटिक्स महिला अस्मिता लीग का आयोजन किया गया। इसमें 385 बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के 600 मीटर दौड़ में ज्योति अव्वल रहीं। रागनी को दूसरा और दिव्या भारती को तीसरा स्थान मिला।
अंडर-16 वर्ग में 60 मीटर दौड़ में ज्योति प्रथम, काजल द्वितीय एवं नंदिनी तृतीय स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो में संजना प्रथम, शिवानी द्वितीय और रोशनी पाल तीसरे स्थान पर रहीं। शाॅटपुट में रोशनी प्रथम, प्राची द्वितीय और ज्योति तृतीय स्थान रहीं। जेवलिन थ्रो में प्राची को पहला स्थान मिला। रोशनी द्वितीय और सृष्टि मिश्रा तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

600 मीटर दौड़ में ज्योति प्रथम स्थान रागनी द्वितीय स्थान दिव्या भारती तृतीया स्थान रही। लंबी कूद में काजल तिवारी को पहला, नंदिनी को दूसरा और शिवानी को तीसरा स्थान मिला। ऊंची कूद में काजल तिवारी प्रथम, खुशी दूसरे और दिव्या भारती तीसरे स्थान पर रहीं। इसी तरह अंडर-14 वर्ग में ग्रुप ए में अंजलि प्रथम निशा द्वितीय और सलोनी तृतीय स्थान रहीं। ग्रुप बी में महिमा को पहला स्थान मिली, नंदिनी द्वितीय स्थान पूजा तृतीय स्थान पर रहीं। ग्रुप सी में मनीषा प्रथम, अमृता चौधरी को द्वितीय और सुंदरी को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नय्यर कमाल, गोपाल ने किया। अंत में समापन के मुख्य अतिथि डॉ. चंद्रेश उपाध्याय ने किया। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सोनू गुप्ता ने बताया कि अस्मिता एथलेटिक्स लीग का मुख्य उद्देश्य युवा बालिका खिलाड़ियों की छिपी प्रतिभा को उजागर करना है ताकि उनका चयन कर राष्ट्रीय मानचित्र पर लाया जा सके। विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन, उपेंद्रनाथ उपाध्याय, रत्नेश सिंह, क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री के देखरेख में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed