फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Instructions to complete pending land acquisition work soon

Siddharthnagar News: भूमि अधिग्रहण के लंबित कार्य जल्द पूरे करने के निर्देश

Sun, 18 Oct 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 18 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Instructions to complete pending land acquisition work soon
एडीएम न्यायिक ने रेलवे और शामली एक्सप्रेस-वे के कार्यों की समीक्षा की
विज्ञापन

डुमरियागंज। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) डॉ. ज्ञान प्रकाश ने शनिवार को तहसील समाधान दिवस के बाद रेलवे और शामली एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित गांवों के लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों से अब तक हुई प्रगति की जानकारी ली। साथ ही भूमि अधिग्रहण से जुड़े लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ककरापोखर, जमौतिया, सोनारेडीह, औराताल, टिकरिया, सादुल्लाहपुर, मिश्रौलिया, अगया और एकघरवा सहित अन्य संबंधित गांवों में भूमि अधिग्रहण की प्रगति की समीक्षा की गई। एडीएम ने तहसील स्तर पर लंबित कार्यों, विशेषकर अंश निर्धारण की स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों को निर्देश दिया कि भूमि अधिग्रहण से संबंधित लंबित कार्यों को जल्द पूरा करें, ताकि प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने राजस्व कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा करने और प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित गांवों के लेखपाल और राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed