फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Instructions issued to halt school vehicle operations if cameras are found switched off

Siddharthnagar News: कैमरा बंद मिला तो स्कूल वाहन का संचालन रोकने के निर्देश

Mon, 14 Sep 2026 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 14 Sep 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Instructions issued to halt school vehicle operations if cameras are found switched off
- मिशन सेफ फ्यूचर 3.0 के तहत 21 स्कूल वाहनों का निरीक्षण, सभी में परिचालक मिले मौजूद
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। स्कूल के बच्चों के सुरक्षित आवागमन को लेकर चलाए जा रहे मिशन सेफ फ्यूचर 3.0 अभियान के तहत सोमवार को परिवहन विभाग की टीम ने 21 स्कूल वाहनों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान सभी वाहनों में परिचालक मौजूद मिले लेकिन कुछ वाहनों में बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से लगाए गए कैमरे संचालन की स्थिति में नहीं पाए गए। इस पर संबंधित वाहन संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कैमरे चालू हालत में होने के बाद ही स्कूली वाहन का संचालन किया जाए। जांच के दौरान सुरक्षा मानकों में किसी तरह की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
एआरटीओ संजय कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने जांच अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य स्कूल आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ स्कूल वाहनों में निर्धारित मानकों का पालन कराना है। निरीक्षण के दौरान वाहनों में परिचालक की मौजूदगी, बच्चों की सुरक्षा से जुड़े इंतजाम और कैमरों की संचालन स्थिति की जांच की गई। एआरटीओ ने वाहन संचालकों को निर्देशित किया कि वाहन में लगे सुरक्षा उपकरण केवल कागजों तक सीमित न रहें बल्कि जरूरत के समय पूरी तरह काम करने की स्थिति में हों। जांच में कुछ वाहनों के कैमरे संचालित नहीं पाए जाने पर संचालकों को तत्काल व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए। कहा कि कैमरा बच्चों की सुरक्षा और वाहन के अंदर होने वाली गतिविधियों की निगरानी के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए कैमरे के खराब या बंद होने की स्थिति में वाहन का संचालन करना सुरक्षा के साथ समझौता माना जाएगा। अ
विज्ञापन

भियान के तहत स्कूल वाहनों की जांच आगे भी जारी रखने की बात कही गई है। परिवहन विभाग की टीम स्कूल वाहनों में सुरक्षा मानकों की स्थिति की निगरानी करेगी और नियमों का उल्लंघन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वाहन संचालकों और स्कूल प्रबंधन से बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी निर्धारित मानकों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एआरटीओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि अभियान लगातार चलाया जाएगा। जांच में नियम का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed