फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Innocent child dies under suspicious circumstances, stepmother in custody

Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में मासूम की मौत, सौतेली मां हिरासत में

Sun, 07 Dec 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 07 Dec 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Innocent child dies under suspicious circumstances, stepmother in custody
भवानीगंज क्षेत्र के चौरा बनगवा गांव में भीड़ के बीच रोता मासूम श्रेया का पिता महेश अग्रहरी। संव
भनवापुर/भवानीगंज। थाना क्षेत्र के चौरा बनगवा गांव में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में तीन साल की बच्ची श्रेया की मौत हो गई। पिता महेश अग्रहरि ने भवानीगंज पुलिस को शिकायती पत्र देकर घटना की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बच्ची के शरीर पर दांत के काटने और चोट के निशान मिले हैं। पुलिस मामले सौतेली मां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
क्षेत्र के चौरा बनगवां गांव निवासी महेश अग्रहरि ने भवानीगंज पुलिस को दिए अपने शिकायती पत्र में बताया है कि रविवार की सुबह करीब पांच बजे खलीलाबाद कपड़ा खरीदने के लिए घर से निकले थे। अभी डुमरियागंज थाना क्षेत्र के वेवां चौराहे पर पहुंचे ही थे कि पत्नी खुशी ने फोन कर बताया कि बेटी श्रेया की तबीयत काफी खराब है। घर पहुंचकर श्रेया (3) को लेकर सीएचसी बेंवा पहुंचा, जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत को संदिग्ध बताते हुए महेश अग्रहरि ने पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की। सौतेली मां खुशी अग्रहरि को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष भवानीगंज चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सौतेली मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

महेश ने इसी साल अप्रैल में की थी दूसरी शादी: श्रेया के पिता महेश की पहली शादी 2020 में बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के सिसवा बरवार में खुशबू के साथ हुई थी। साल 2022 में श्रेया के जन्म के दौरान खुशबू की मौत हो गई। महेश अग्रहरि श्रेया का पालन पोषण कर रहा था। महेश ने नेपाल में स्थित बहादुरगंज की रहने वाली खुशी से अप्रैल 2025 में दूसरी शादी कर ली। फाॅरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य : चौरा बनगवा गांव में रविवार को संदिग्ध हालात में हुई मासूम की मौत की सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे सीओ शुभेंदु सिंह के साथ ही फाॅरेंसिक टीम ने हर पहलुओं पर बारीकी से जांच कर साक्ष्य जुटाए। सीओ ने थानाध्यक्ष बृजेश सिंह को जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed