फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Information related to law given in daughter-in-law-daughter conference

Siddharthnagar News: बहू-बेटी सम्मेलन में दी कानून से जुड़ी जानकारी

Thu, 23 Oct 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 23 Oct 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Information related to law given in daughter-in-law-daughter conference
छितौना गांव में महिलाओं को जागरूक करती बांसी कोतवाली पुलिस। स्रोत पुलिस
बांसी। कोतवाल गौरव कुमार सिंह की अगुवाई में कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के छितौना गांव में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन कर शक्ति दीदी अभियान, मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, साइबर जागरूकता, गुड टच और बैड टच की जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने गांव में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं सरकारी योजनाओं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मी बाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को संबल, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की जानकारी दी।
विज्ञापन

इसी के साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 112, पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090, वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076, माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 181 वुमन हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा आदि की जानकारी दी। खेसरहा प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय थाने की मिशन नारी शक्ति टीम ने क्षेत्र के बतौरिया गांव में नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत महिलाओं को जागरूक किया। इस दौरान उन्हें महिला सुरक्षा संबंधी कानून की जानकारी दी गई और सशक्त नारी समृद्ध प्रदेश का पंपलेट वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के बतौरिया गांव में बृहस्पतिवार को मिशन नारी शक्ति की टीम के उप निरीक्षक चंद्रिका प्रसाद मौर्य ने महिलाओं को सशक्त बनने के लिए शासन की ओर से बनाए गए महिला कानून के बारे में बताकर जागरूक किया। उन्होंने साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी। कहा संकट के घड़ी में महिलाओं को धैर्यपूर्वक काम लेना चाहिए। किसी भी दशा में घबराने की जरूरत नहीं है। महिला आरक्षी संगीता और अंजलि यादव ने महिलाओं से कहा कि वह अपनी बेटियों को बेहतर शिक्षा देने के लिए सुबह शाम अपने संस्कार से जोड़ें, भरपूर सहयोग देकर खूब पढ़ाएं, जिससे वह शक्तिशाली हो और अपने पैर पर खड़ी होकर देश के विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed