{"_id":"696e6c1db0d7d09ce400d70e","slug":"siddharthnagar-news-information-given-to-women-about-cyber-crime-ways-to-avoid-it-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-151999-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: साइबर क्राइम के बारे में महिलाओं को दी जानकारी, कैसे बचें बताए उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: साइबर क्राइम के बारे में महिलाओं को दी जानकारी, कैसे बचें बताए उपाय
Mon, 19 Jan 2026 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
- मिशन शक्ति के तहत कपिलवस्तु सहित अन्य थानों की पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु कोतवाली की पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत सोमवार को कई स्थानों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया। इसमें महिलाओं और बेटियों को नए कानून के बारे में जानकारी देने के साथ ही साइबर अपराध और उससे निपटने के तरीके बताए गए। इसके बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा जिले में ढेबरुआ, खेसरहा, सदर सहित अन्य थानों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कोतवाल कपिलवस्तु संतोष कुमार तिवारी की अगुवाई में थाना कपिलवस्तु मिशन शक्ति टीम ने क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों कस्बा, गांव आदि जगहों पर जाकर महिलाओं, बालिकाओं को महिला सुरक्षा व हेल्पलाइन नंबरों के आदि के बारे में पैंफलेट वितरित कर विस्तृत जानकारी दी। खुद के साथ होने वाले अपराध से बचने के बारे में बताया गया और मिशन शक्ति 5.0 स्टीकर भी चस्पा किए गए।
कोतवाल संतोष कुमार तिवारी ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र व साइबर सेल जहां पर अपनी समस्या को दर्ज करा सकती हैं। उन्होंने महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड केयर लाइन, 108 एंबुलेंस हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन हेल्पलाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर नए कानून के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा सदर में कोतवाल दुर्गा प्रसाद, ढेबरुआ में नारायन लाल श्रीवास्तव, पथरा में अमित कुमार, खेसरहा में अनूप कुमार मिश्र आदि थानाध्यक्षों की अगुवाई में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।