फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: India can become prosperous only with the unity of all sections

Siddharthnagar News: सभी वर्गों की एकजुटता से ही समृद्धशाली बन सकता है भारत

Wed, 31 Dec 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 31 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: India can become prosperous only with the unity of all sections
इटवा। ब्लॉक के ग्राम सेमरी खानकोट में जोगी वीर बाबा स्थल पर बुधवार को सकल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें हिंदू समाज की एकता पर बल दिया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और जिला कार्यवाह मोहित ने कहा कि संगठित हिंदू, समर्थ भारत मात्र एक नारा नहीं बल्कि देश की उन्नति का मूल मंत्र है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब समाज के सभी वर्ग एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देंगे, तभी भारत एक परम वैभवशाली राष्ट्र बन सकेगा। दोपहर 12 बजे से शुरू हुए इस सम्मेलन को स्थानीय वक्ताओं ने भी संबोधित किया। उन्होंने सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक संरक्षण पर जोर दिया। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवपाल ने की।

इस दौरान मंदिर के महंत बाबा दौड़न दास, पर्यावरण प्रेमी अरविंद दुबे, महंत जगदीश प्रसाद पांडेय, श्याम लाल, राहुल, नंदलाल सोनी, अभिषेक श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed