{"_id":"691379217efaf3817404f848","slug":"siddharthnagar-news-increased-security-at-border-intensive-search-of-every-passerby-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-147987-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सीमा पर बढ़ी चौकसी, हर गुजरने वाले की हो रही सघन जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सीमा पर बढ़ी चौकसी, हर गुजरने वाले की हो रही सघन जांच
Tue, 11 Nov 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 11 Nov 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा के खुनुवां बार्डर पर दिल्ली कार विस्फोट के बाद सुरक्षा को लेकर लोगों की जांच कर
खुनुवां। दिल्ली में सोमवार देर शाम हुए कार विस्फोट की आंच मंगलवार की सुबह तक भारत-नेपाल सीमा के खुनुवां बाॅर्डर पर भी महसूस की जा रही है। घटना के बाद सीमा पर तैनात सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं हैं। बाॅडी वाॅर्न कैमरा, डाॅग स्क्वायड से दोनों ओर से सीमा पार करने वाले हर व्यक्ति और वाहन की सघन जांच की जा रही है। सुबह से ही एसएसबी, पुलिस और नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा पर चौकसी बढ़ा दी। खुनुवां बाॅर्डर से होकर नेपाल जाने या भारत आने वाले लोगों की पहचान पत्रों की बारीकी से जांच की जा रही है। साथ ही दोपहिया और चारपहिया वाहनों की तलाशी भी कड़ी सुरक्षा मानकों के तहत की जा रही है।
दिल्ली विस्फोट के बाद आम नागरिकों में फैले भय और असमंजस को दूर करने के लिए मंगलवार को सीमा के नो मेंस लैंड पर संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला गया। इस में एसएसबी के सहायक कमांडेंट अंकुश डांगे के नेतृत्व में पुलिस चौकी कर्मी, एसएसबी के जवानों के साथ नेपाल की पुलिस और नेपाल एपीएफ (आर्म्ड पुलिस फोर्स) के एएस आई दीपेंद्र थापा, नायक विमल जंग, नेपाल पुलिस एएसआई यूबी डांगी, हेड कांस्टेबल केआर खदारा, डी. आचार्य, कांस्टेबल राकेश चौधरी और संदीप चौधरी शामिल थे। वहीं, भारत की ओर से एसएसबी इंस्पेक्टर संजय कुमार शाह, एसआई भाग सिंह ठाकुर, हेड कांस्टेबल विजय कुमार गुप्ता और अन्य जवान मौजूद रहे।