फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Increase in patients with fever and cold and cough, doctors advised to avoid cold

Siddharthnagar News: बुखार और सर्दी-खांसी के बढ़े मरीज डॉक्टरों ने ठंड से बचने की दी सलाह

Sun, 04 Jan 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 04 Jan 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Increase in patients with fever and cold and cough, doctors advised to avoid cold
डुमरियागज न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आयोजित जनआरोग्य स्वास्थ्य मेला में मरीजो का उपचार
सिद्धार्थनगर। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें मरीजों की सेहत की जांच करके उन्हें दवाएं दवाएं दी गई। वहीं, गंभीर रोगियों को हायर सेंटर जाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

मेले में स्किन से संबंधित, सर्दी और बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। डॉक्टरों ने ठंड से बचाव के बारे में मरीजों को सलाह दी। जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटहना में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में पहुंचने वाले अधिकांश मरीजों को सीजनल सर्दी-जुकाम एवं बुखार की समस्या थी। डॉ. राकेश कुमार ने सभी मरीजों को परामर्श दिया। ढेबरुआ प्रतिनिधि के अनुसार, बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत भुतहवा, अकरहरा, मोहनकोला स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले में 63 मरीज पंहुचे। जहां मरीजों की चिकित्सकों ने जांच कर दवा दी। डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार, डुमरियागंज नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आयोजित जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला में उपचार के लिए कुल 21 मरीज पहुंचे। इसमें सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीज अधिक रहे। सभी मरीजों के सेहत की जांच कर डॉक्टरों ने उन्हें दवाएं दी। बिस्कोहर प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में बुखार, खांसी, सर्दी व पेट दर्द से पीड़ित किशोरों की संख्या में वृ़द्धि देखी गई। आयुष संविदा आयुर्वेद डॉ. एससी शर्मा ने बताया कि सर्दी, खांसी, बुखार व जोड़ों के दर्द के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। भनवापुर प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय ब्लाॅक क्षेत्र के पीएचसी तरहर, बिजौरा व सोहना में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में खांसी व गले में खराश, जोड़ो में दर्द आदि के कुल 126 मरीजों का इलाज कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed