Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: If there is any error related to the exam, correct it by 25th

Siddharthnagar News: परीक्षा से जुड़ी त्रुटि हाे तो 25 तक करें दुरुस्त

Mon, 19 Jan 2026 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 19 Jan 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: If there is any error related to the exam, correct it by 25th
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों को परीक्षा से जुड़े विवरण में त्रुटि सुधार करने का एक और अवसर प्रदान किया है। बच्चे देख लें, यदि कोई त्रुटि शेष है अथवा किसी विद्यार्थी का विवरण डिलीट या री-स्टोर किया जाना है तो इसके लिए सभी प्रधानाचार्यों को 25 जनवरी तक संबंधित प्रकरणों का आवेदन कर दें। इसे जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि विवरण री-स्टोर किए जाने की स्थिति में आवेदन पत्र के साथ पंजीकरण प्रपत्र, कक्षा 9वीं अथवा 11वीं के पंजीकरण कार्ड की प्रतिलिपि, कोषागार में जमा शुल्क की प्रति, नामावली, उपस्थिति पंजिका की प्रति, परीक्षार्थी का पहचान पत्र तथा री-स्टोर का स्पष्ट कारण संलग्न करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

इसी प्रकार विद्यार्थी का विवरण डिलीट किए जाने के मामलों में आवेदन पत्र, पंजीकरण प्रपत्र, नामावली तथा डिलीट किए जाने का कारण देना होगा। नाम में वर्तनी त्रुटि सुधार के लिए आवेदन पत्र, पंजीकरण प्रपत्र, प्रवेश आवेदन पत्र, नामावली एवं छात्र व अभिभावक की सहमति पत्र अनिवार्य किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विषय एवं वर्ग संशोधन के लिए भी आवेदन पत्र, पंजीकरण प्रपत्र, प्रवेश आवेदन पत्र, नामावली तथा छात्र-अभिभावक की सहमति पत्र देना होगा। वहीं, जन्मतिथि संशोधन के मामलों में आवेदन पत्र के साथ छात्र का प्रवेश आवेदन पत्र, एसआर रजिस्टर, उपस्थिति पंजिका की प्रमाणित प्रति, परीक्षार्थी का पहचान पत्र तथा कक्षा 9वीं अथवा 11वीं के पंजीकरण कार्ड की प्रतिलिपि संलग्न करनी होगी। इसके अलावा जेंडर एवं जाति संशोधन के लिए आवेदन पत्र, प्रवेश आवेदन पत्र, परीक्षार्थी का पहचान पत्र तथा छात्र-अभिभावक की सहमति पत्र अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। डीआईओएस अरुण कुमार ने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार के संशोधन अथवा सुधार के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए सभी प्रधानाचार्य समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।ू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed