फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Humid heat has made people miserable, no relief even from clouds

Siddharthnagar News: उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल बदली से भी राहत नहीं

Sun, 28 Sep 2025 03:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 28 Sep 2025 03:19 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Humid heat has made people miserable, no relief even from clouds
सिद्धार्थनगर। पिछले कई दिनों से खिल रही तेज धूप व उमस से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। शनिवार को बादलों की आवाजाही के बाद लोग पसीने से तरबतर रहे। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी।
विज्ञापन

शनिवार का दिन उमस भरी गर्मी के नाम रहा, जिससे लोग दिनभर बेचैन रहे। सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा। अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद उमस भरी गर्मी ने लोगों को खूब सताया। 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली पुरुवा भी उमस से राहत नहीं दे पाई। शहरवासी दिनभर चिपचिपाहट वाली गर्मी से परेशान रहे। कूलर-पंखे भी बेअसर साबित हुए। सड़कों पर भीड़-भाड़ कम दिखी और लोग घरों में ही दुबके रहने को मजबूर हुए।
विज्ञापन

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। हवा की गति 15 किलोमीटर प्रति घंटा और हवा की दिशा पुरवा रही। आमतौर पर बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट आती है और गर्मी से कुछ राहत मिलती है, लेकिन इस बार बादलों ने उमस को और बढ़ा दिया। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे और भी गर्मी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed