{"_id":"692dd8333e1f24224c062bad","slug":"siddharthnagar-news-gram-panchayat-officials-protested-by-wearing-black-bands-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-149111-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ग्राम पंचायत अधिकारियों काली पट्टी बांध किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ग्राम पंचायत अधिकारियों काली पट्टी बांध किया विरोध प्रदर्शन
Mon, 01 Dec 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। समस्त ग्राम पंचायत सचिव ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली और मूल विभागीय कार्यों के अतिरिक्त अन्य विभागों के कार्यों का विरोध को लेकर शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया है। पहले दिन ग्राम विकास और ग्राम पंचायत अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर सरकार से फैसले को वापस लेने की मांग की।
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ एवं ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन ने संयुक्त रूप शासन को पूर्व में दिए गए पत्रों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लेने से दोनों संवर्गों की प्रांतीय स्तर की जूम मीटिंग के बाद उपर्युक्त कार्यक्रम घोषित किया गया है।
शासन द्वारा ग्राम पंचायत सचिवों को बिना कोई अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराए उनके व्यक्तिगत मोबाइल और सिम से फेशियल रिकॉग्निशन बेस्ड अटेंडेंस सिस्टम के द्वारा क्षेत्रीय सचिवों की उपस्थिति के लिए पत्र जारी किया गया है। इसके विरोध में सोमवार को 10 से 11 बजे तक सभी पंचायत सचिव और ग्राम विकास अधिकारियों ने ब्लॉक में पहुंचकर काली पट्टी बांधकर कार्यालय के बाहर खड़े होकर प्रतीकात्मक तौर पर वर्तमान व्यवस्था के विरुद्ध शांतिपूर्ण ढंग से नारेबाजी करके विरोध जताया।
विज्ञापन
इस दौरान अंकित त्रिपाठी, अनीस सिंह, विनय सिंह, अवनीश सिंह, देव नारायण, अखिलेश मौजूद रहे।
ऑनलाइन हाजिरी का विरोध, आवाज बुलंद की : इटवा। ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था लागू किए जाने के विरोध में विकास खंड खुनियांव के कर्मचारियों ने सोमवार को शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। सभी कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर असंतोष दर्ज कराया। ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या के कारण परेशान होना पड़ रहा है।ा