फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Goldsmiths submit complaint letter to the police

Siddharthnagar News: स्वर्णकारों ने पुलिस को सौंपा शिकायती पत्र

Sun, 23 Aug 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 23 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Goldsmiths submit complaint letter to the police
इटवा। कस्बे के एक दर्जन से अधिक स्वर्णकार रविवार को इटवा थाना पहुंचे। यहां इटवा पुलिस से दिए गए चेक के आधार पर भुगतान कराए जाने की फरियाद की है।
विज्ञापन

व्यापारी में बबलू वर्मा, विकास सोनी, आकाश सोनी ,अमन सोनी ,रवि सोनी, राहुल सोनी सहित अन्य शिकायतकर्ताओं ने कहा कि कस्बे का ही एक स्वर्ण व्यवसायी दुकानदारों से सोना खरीद करके दूरदराज शहरों में बिक्री करके पैसा लाकर समयानुसार दे दिया करता था। एक बार वह लोगों से सोने की खरीदारी कर ले गया लेकिन पैसा नहीं मिलने की बात कर किसी को पैसा नहीं दिया। कई बार मांगने पर भी उसने बकाया धनराशि देने में आनाकानी शुरू कर दी। आठ माह पहले हुई पंचायत में सोना खरीदने वाले ने चार माह में सभी बकायेदारों को भुगतान करने के लिए आश्वासन दिया था लेकिन चार माह के बजाय आठ माह बीत जाने के बावजूद किसी को भुगतान नहीं दिया। पूर्व में उसके द्वारा दिए गए चेक का भुगतान भी नहीं मिल पाया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाए और धनराशि दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed