फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: God incarnates to protect religion: Shastri

धर्म की रक्षा के लिए होता है ईश्वर का अवतार : शास्त्री

Sun, 28 Sep 2025 03:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 28 Sep 2025 03:32 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: God incarnates to protect religion: Shastri
औराताल। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बघमरा गांव में आयोजित राम कथा के पांचवें दिन शुक्रवार रात कथावाचक सौरभ कृष्ण शास्त्री ने बताया कि जब-जब धर्म की हानि होती है तब तब ईश्वर धर्म की रक्षा के लिए अवतार लेते हैं। उन्होंने कहा जब धरती पर असुरों का पाप बढ़ गया, तब विभिन्न रूपों में श्री हरि ने अवतार लिया। उन्होंने बताया कि जब लंका के राजा रावण का अत्याचार संपूर्ण पृथ्वी पर बढ़ गया तब श्रीहरि ने राम के रूप में धरती पर अवतार लिया। सौरभ कृष्ण शास्त्री ने बताया कि बाल रूप में श्रीराम और मैया कौशल्या को सुख देने के लिए लीला करते हैं। मैया ने देखा कि भगवान को लगाया हुआ भोग बालक राम खा रहे हैं और जब बाहर आकर देखती हैं तो पालने में श्रीराम सो रहे होते हैं। मैया जान जाती हैं कि प्रभु ने मेरे घर अवतार लिया है। इस अवसर पर सौरभ कृष्ण शास्त्री के साथ आए भजन गायकों ने ठुमक चलत रामचंद्र बजत पैजनिया तथा अन्य भक्ति कीर्तनों से श्रोता भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed