{"_id":"68d837b544505857150fac5a","slug":"siddharthnagar-news-girls-should-pursue-education-fearlessly-police-is-ready-for-their-safety-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-145502-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: छात्राएं निडर होकर हासिल करें शिक्षा, सुरक्षा को लेकर पुलिस है तत्पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: छात्राएं निडर होकर हासिल करें शिक्षा, सुरक्षा को लेकर पुलिस है तत्पर
Sun, 28 Sep 2025 05:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 28 Sep 2025 05:45 AM IST
विज्ञापन
- बैदोलागढ़ स्थित सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पर आयोजित हुई गोष्ठी
डुमरियागंज। शक्ति दीदी अभियान के तहत शनिवार को डुमरियागंज नगर क्षेत्र के बैदोलागढ़ स्थित सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पर नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन कार्यक्रम आयोजित हुआ। सीओ डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा ने कहा कि विद्यालय आते-जाते समय यदि कोई मनचला युवक कोई टीका टिप्पणी करें या किसी प्रकार का तंज कसे तो उसकी सूचना पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 और डुमरियागंज थाने के सीयूजी नंबर 9454404232 तथा 9454401350 पर तत्काल दें। पुलिस सूचना देने वाली छात्राओं का नाम गोपनीय रखकर आरोपी के खिलाफ कड़ी विधिक कार्रवाई करेगी।
जिसमें डुमरियागंज थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव और महिला एसआई मीरा वर्मा ने स्कूल की छात्राओं को शासन की तरफ से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही उन्हें जागरूक किया और किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में पुलिस को सूचित करने और छात्राओं की पूरी सुरक्षा मुहैया कराने का भरोसा दिलाया। महिला एसआई मीरा वर्मा ने छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा को लेकर शासन की तरफ से चलाए जा रहे विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की सूचना देने के साथ ही सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान एसआई रामनिरंजन, हेड कांस्टेबल अमरनाथ यादव, महिला कांस्टेबल दुर्गावती कुशवाहा, रेनू आदि मौजूद रहीं।