फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : GBCA B defeated A by two wickets

Siddharthnagar News: जीबीसीए बी ने ए को दो विकेट से हराया

Tue, 09 Sep 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 09 Sep 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : GBCA B defeated A by two wickets
सिद्धार्थनगर। क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को जीबीसीए ए बनाम बी के बीच मैच खेला गया। इसमें जीबीसीए बी ने ए को दो विकेट से हरा दिया। जीबीसीए ए कप्तान मानस टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 154 रन बनाए। प्रेम साहनी ने 51, सचिन यादव ने 34 और देवराज चौरसिया ने 26 रन का योगदान किया। जीबीसीए बी के तरफ से गेंदबाजी करते हुए सौर सिंह ने पांच, बशीर, राहुल, अक्षय ने एक-एक विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीबीसीए बी टीम ने आठ विकेट गंवाकर 29वें ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। इसमें बशीर अहमद ने 46 रन, आलोक ने 29 रन व अमित ने 21 रनों का योगदान दिया। जीबीसीए ए की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सत्यम ने पांच विकेट, सचिन राजभर ने दो, हरिओम दुबे ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed