फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Four cases including husband in woman's death

Siddharthnagar News: महिला की मौत मामले में पति समेत चार पर केस

Fri, 14 Nov 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 14 Nov 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Four cases including husband in woman's death
सिद्धार्थनगर। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के ग्राम मऊ के टोला घुसिया में 23 सितंबर 2025 को हुई विवाहिता मंजू की मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर उसके पति हरिश्चंद्र, सास, ससुर व जेठानी पर दहेज उत्पीड़न व हत्या का केस दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोर्ट में दाखिल वाद में गोल्हौरा थाना क्षेत्र के हड़हा निवासी विंद्रावती ने बताया था कि उसने अपनी बेटी मंजू की शादी हरिश्चंद्र निवासी ग्राम-मऊ, टोला-धुसिया, थाना-गोल्हौरा से किया थी। उसकी लड़की को उसका पति, सास शकुंतला, ससुर लालमन और जेठानी राजकुमारी मिलकर अक्सर मारने-पीटने लगे। वह तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि कई बार हरिश्चंद्र उसकी लड़की को जान से मार डालने का प्रयास भी किया। घर से निकाल दिया। कोर्ट में वाद दाखिल करने पर वह सुलह करके वापस उसे अपने घर ले गए थे।
विज्ञापन

23 नवंबर को उसे सूचना मिली की उसकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसने थाने पर सूचना दी, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ। मामले में स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने कोर्ट में वाद दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed