{"_id":"6904f6697d56bc4a890e8996","slug":"siddharthnagar-news-five-meter-wide-road-road-to-gonda-will-be-easy-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-147375-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पांच मीटर चौड़ी हाेगी सड़क, गोंडा की राह होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पांच मीटर चौड़ी हाेगी सड़क, गोंडा की राह होगी आसान
Fri, 31 Oct 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र का सिंगारजोत, नावडीह बिस्कोहर मार्ग जर्जर पड़ा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। इटवा तहसील क्षेत्र के सबसे प्रमुख सिंगारजोत, नावडीह और बिस्कोहर मार्ग से गोंडा को जोड़ने वाले मार्ग के दिन जल्द ही बहुरने वाले हैं। तीन मीटर के बजाए सड़क साढ़े पांच मीटर चौड़ी की जाएगी। साथ ही सड़क के दोनों तरफ पट्टी के साथ गांव के बोर्ड और मोड़ को भी दर्शाया जाएगा। 11 किलोमीटर लंबी इस सड़क के चौड़ीकरण और निर्माण पर 30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शासन की ओर से स्वीकृति मिल गई है। प्रक्रिया पूरी होते ही काम शुरु हो जाएगा।
अन्य मार्ग के तुलना में गोंडा और बलरामपुर की दूरी को करीब 20 किलोमीटर कम करने वाले इस मार्ग की हालत पिछले तीन साल बहुत ही बदहाल है। लोगों को आने-जाने में कठिनाई होती थी। इसके निर्माण होने से गोंडा होते हुए लखनऊ की यात्रा सुलभ और आसान हो जाएगी। दूरी भी 20 किलाेमीटर कम हो जाएगी। एक साथ दो चार पहिया वाहन आसानी से गुजर सकेंगे। इटवा तहसील क्षेत्र का प्रमुख मार्ग सिंगारजोत, नावडीह व बिस्कोहर मार्ग पर यात्रा कर रहे लोगों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है पिछले तीन साल से सड़क की बिखरी गिट्टियां, गड्ढों में तब्दील इस मार्ग पर बारिश के दौरान यात्रा करना जान जोखिम में डालने से कम नहीं है। इस इटवा, बिस्कोहर, नावडीह और सिंगारजोत मार्ग से क्षेत्र के करीब 50 गांवों के लोगों के साथ ही उतरौला, गोंडा, बलरामपुर, अयोध्या, लखनऊ की यात्रा करने वाले सैकड़ों लोग अपने निजी और अन्य वाहनों से यात्रा करते हैं।
पिछले तीन सालों से इस मार्ग के चौड़ीकरण और निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग की ओर से शासन को पत्र भेजकर स्वीकृति की मांग करते हैं, मगर हर बार परिणाम सिफर ही मिला, जिससे लोगों की मुसीबत बढ़ गई थी।
विज्ञापन
इस मार्ग से गोंडा जाने वालों को करीब 20 किलो मीटर कम दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे लोग लगातार सड़क निर्माण कराने की मांग उठा रहे थे। शासन से सड़क निर्माण को स्वीकृति मिलने के साथ ही 11 किलोमीटर लंबी सड़क को तीन के बजाय साढ़े पांच मीटर चौड़ा करने की स्वीकृति दी है।
ढाई मीटर दोनों तरफ चौड़ी होने के बाद इस सड़क से एक साथ दो बड़े वाहन आसानी से गुजर सकेंगे। तीन सालों की जद्दोजहद के बीच आखिर अब इस मार्ग से यात्रा करने वालों को सहूलियत मिलने की उम्मीद जगी है। सड़क का निर्माण होने से लोग रफ्तार भर सकेंगे।