फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: First reported theft, investigation turns out to be fake

Siddharthnagar News: पहले दी चोरी की सूचना,जांच में निकला फर्जी

Sun, 21 Sep 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 21 Sep 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: First reported theft, investigation turns out to be fake
कपिलवस्तु। क्षेत्र के बर्डपुर नंबर एक टोला गनवरिया में शनिवार रात में पहले चोरी की सूचना दी गई। गांव के लोगों ने उसका वीडियो बना इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। सुबह में गांव की भीड़ पीड़ित के घर पहुंचने लगी, फिर सूचना पुलिस को मिली। कोतवाली पुलिस कुछ घंटे तो परेशान हुई। कोतवाली प्रभारी जब खुद मौके पर जांच और परिवार के लोगों से पूछताछ की तो मामला कुछ और निकला। गांव निवासी अतीकुर्रहमान के घर में सास के साथ दो बहु भी रहती है। किन्हीं कारणों से तीनों ने चोरी की गलत सूचना दी। घर में रखे सूटकेस को खोल कर बिखेर दिया। गांव वाले सुबह उसके घर पहुंचने लगे। कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार सिंह ने बताया कि पहले चोरी की सूचना मिली मौके पर पहुंचा गया। जांच में चोरी का मामला फर्जी निकला। हिदायत देकर बयान लेने के बाद टीम थाने चली आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed