{"_id":"693325df82882c323807bfc4","slug":"siddharthnagar-news-fir-against-four-for-attempting-to-hit-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-149305-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: टक्कर मारने की कोशिश में चार पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: टक्कर मारने की कोशिश में चार पर प्राथमिकी
Sat, 06 Dec 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के वाहन में टक्कर मारने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने चार अज्ञात पर गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात करीब 8:20 बजे पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ से डुमरियागंज लौट रहे थे। आरोप है कि जैसे ही उनकी गाड़ी सोनहटी चौराहा पार कर आगे बढ़ी तभी पीछे से एक फॉर्च्यूनर से उनके वाहन का पीछा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि सोनहटी और बंजरहा के बीच दो बार तेज रफ्तार में ओवरटेक करते हुए उनकी गाड़ी को जान बूझकर सड़क से नीचे गिराने का प्रयास किया। चालक हनुमंत जायसवाल के अनुसार लगातार दबाव बनाए जाने के कारण पूर्व विधायक की गाड़ी खाई में गिरते-गिरते बची।
वाहन रोककर जबतक सुरक्षाकर्मी वाहन से नीचे उतरे तो संदिग्ध फॉर्च्यूनर में सवार चार संदिग्ध बैदौला की दिशा में अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। बुधवार को हनुमंत जायसवाल ने थाना डुमरियागंज में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने चार संदिग्ध पर प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और संदिग्ध वाहन के रूट के आधार पर जांच में जुट गई है। डुमरियागंज थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मामला गंभीर है। सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।