{"_id":"69371123895720a3f0018514","slug":"siddharthnagar-news-fertilizer-not-distributed-after-assault-on-secretary-farmers-upset-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-149512-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सचिव से मारपीट के बाद नहीं बंटी खाद, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सचिव से मारपीट के बाद नहीं बंटी खाद, किसान परेशान
Mon, 08 Dec 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
- शोहरतगढ़ के डोहरिया खुर्द बी पैक्स सहकारी समिति पर सचिव से हुई थी मारपीट
शोहरतगढ़। पिछले एक हफ्ते से डोहरिया खुर्द बी पैक्स सहकारी समिति पर उपलब्ध होने के बावजूद यूरिया का वितरण न होने से किसान परेशान हैं। किसान समिति पर घंटों बैठकर यूरिया बंटने का इंतजार करते हैं और फिर निराश होकर वापस लौट जा रहे हैं। बता दें कि बीते शुक्रवार को खाद उतरवाने के दौरान समिति के सचिव से किसानों की मारपीट हो गई थी। इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी।
बी-पैक्स साधन सहकारी समिति डोहरिया खुर्द में गत पांच दिसंंबर को किसानों में वितरण के लिए यूरिया आया था। सचिव ट्रक से खाद को उतरवा रहे थे कि किसानों की वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। इस बीच यूरिया वितरण करने को लेकर कुछ लोगों से सचिव से विवाद के बाद मारपीट हो गई। इस मामले में घायल सचिव ने समिति पर ताला बंद कर अपने संघ के पदाधिकारियों संग शोहरतगढ़ पुलिस को तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद से यूरिया का वितरण नहीं किया गया है। इससे किसानों में काफी आक्रोश है। गेहूं की फसल की पैदावार बढ़ाने के लिए समिति पर यूरिया न मिलने से मजबूर होकर किसान खाद दुकानदारों से अधिक मूल्य देकर यूरिया खरीद रहें है। किसान राकेश विश्वकर्मा, धर्मेंद्र, दिनेश पांडेय, चतुर्भुजी पांडेय, अनिरुद्ध पांडेय, रामबोध, छांगुर, किशुन, रामानंद आदि ने कहा कि यूरिया वितरण में लापरवाही होती है। किसानों ने कहा कि जब यूरिया की जरूरत पड़ती है तब किसानों को यूरिया नहीं मिलता है। तीन दिन बीत गए पर अभी तक यूरिया का वितरण नहीं किया गया है।
इस मामले में एडीओ सहकारिता अंबरीश यादव ने कहा कि समिति पर आए दिन बवाल हो जाता है, इसको देखते हुए डोहरिया खुर्द में मंगलवार को पुलिस की मौजूदगी में यूरिया का वितरण किया जाएगा।