Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Fast starts with Nahay-Khay... Kharna today

Siddharthnagar News: नहाय-खाय के साथ व्रत का शुभारंभ... खरना आज

Sat, 25 Oct 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 25 Oct 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Fast starts with Nahay-Khay... Kharna today
छठ पूजा को लेकर शोहरतगढ कस्बे में सजी दुकानों खरीद दारी करती महिलाएं। संवाद
सिद्धार्थनगर। चार दिवसीय छठ महापर्व का आगाज शनिवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। व्रत रखने वाली महिलाएं पूजा की अंतिम तैयारी में जुट गई हैं। पर्व के आगाज के साथ पूजन में प्रयोग होने वाले वस्तुओं की खरीद तेज हो गई है। नगर के अलावा तहसील मुख्यालयों में सूप के अलावा महिलाएं विभिन्न प्रकार के उन फलों की खरीदारी कर रहीं हैं जो दो दिन में खराब होने वाले नहीं हैं। पूजा के अंतिम दिन डूबते सूर्य अर्घ्य देते समय पूजन की वस्तुओं का काम लगता है।
विज्ञापन

बाजार में कई प्रकार के फल पहुंच गए हैं। इसमें कुछ फल तो ऐसे हैं, जिनका लोगों को नाम तक पता नहीं है। लेकिन फलों की संख्या बहुत हाेने के कारण किलो से लेकर पीस तक में बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने बताया कि इस पर्व किलो के भाव में आने वाले फल और सामग्री पीस के भाव में बिक जाते हैं। आमरूद, नाशपाती व कुछ अन्य फल प्रति पीस के भाव से बिकते हुए मिले। जबकि वह गत्ते में किलो के भाव आता है। मुख्यालय पर रेलवे क्राॅसिंग पार से लेकर लुंबिनी रोड तक शनिवार को दुकानें सजी रही हैं। सुबह से ही खरीदार पहुंचने लगे थे। शाम को भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के साथ परिवार के लोग भी खरीद में जुटे थे। इसमें रंगा हुआ सूपा अधिक बिक रहा था। बिक्री करने वालों में स्थानीय बनाने वाले भी बिक्री करते हुए दिखे। वह बहुत खुश नजर आए। उनका कहना था कि गांव में भी सूप कम बिक पा रहा है। इस त्योहार के यहां पर शुरु होने से रोजी लौट आई है।
सामान के दाम: औसतन बांस की टोकरी (दौरा) 150 से 200 रुपये, सूप व डलिया 80 से 120 रुपये, गन्ने की जोड़ी 40 से 60 रुपये, नारियल 40 से 60 रुपये, केला (किलो) 20 से 40 रुपये, सिंघाड़ा 50 रुपये किलो, गुड़ 50 से 60 रुपये किलो, घी (देसी) 700 से 850 रुपये लीटर और गेहूं का आटा 35 से 40 रुपये किलो में बिक रहा है। फलों और पूजा सामग्री की मांग बढ़ने से शाम तक बाजार में और रौनक बढ़ गई।
स्थानीय महिला रागिनी पांडेय, सुषमा द्विवेदी ने बताया कि छठ पर्व हमारी आस्था और परिवार की खुशहाली से जुड़ा है। इसके लिए हर सामग्री सच्चे मन और पवित्रता के साथ खरीदी जाती है। शाम तक बाजार में ठेकुआ बनाने के लिए आटा, घी और गुड़ की खरीदारी जारी रही। बढ़नी बाजार में दिनभर छठ पर्व की रौनक छाई रही और दुकानदारों के चेहरों पर भी बिक्री बढ़ने की खुशी साफ झलक रही थी।
छठ पर्व को लेकर सजने लगे बाजार...खरीदारी में जुटे श्रद्धालु: सकारपार। सूर्य उपासना के महापर्व छठ को लेकर बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। चारों ओर श्रद्धा और भक्ति का माहौल बन गया है। व्रत रखने वाली महिलाएं पूजा सामग्रियों की खरीदारी में जुट गई हैं। बाजारों में फल, नारियल, गन्ना, बड़ा वाला नींबू, बांस के सूप और डलवा, मिट्टी के दीए और नई चुनरी की दुकानों पर भीड़ उमड़ने लगी है। बांसी शहर के प्रमुख बाजारों में शनिवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई है। छठ पूजा के लिए फल विक्रेताओं ने सेब, केला, आम, गन्ना, अमरुद, अनार, तरबूज, नारंगी, पपीता, शरीफा आदि तरह तरह के फलों की खेप बाजार में मंगाई है। वहीं पूजा के लिए तरह-तरह के मौसमी फलों और खाने की वस्तुएं लोग खरीदने में जुट गए हैं। वहीं दुकानदारों ने भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष छठ सामग्री से दुकानें सजा रखी हैं। साथ ही महिलाएं व्रत के पारंपरिक वस्त्र, साड़ी और शृंगार सामग्री की खरीदारी में व्यस्त दिखाई दीं। नदी-पोखरे और तालाबों के किनारे सफाई का कार्य भी जोरों पर चल रहा है। मिठाई की दुकानों पर भी विशेष मांग बढ़ गई है।

लोगों का कहना है कि छठ पर्व भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक है जो शुद्धता, सादगी और अनुशासन का संदेश देता है। छठ पर्व के आगमन से पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल छा गया है और बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। छठ पर्व के अवसर पर बाजारों में बांस की बनी सूप और डलवा खूब बिक रहे हैं। दुकानदार बाजार में सूप 60 से लेकर 150 रुपये प्रति पीस तक बेच रहे हैं तो वहीं डलवा 200 से लेकर 400 रुपये प्रति पीस तक बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed