Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Fast concluded with an offering arghya to the rising sun; riverbanks resound with devotional chants

Siddharthnagar News: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर किया पारण, जयकारों से गूंजे घाट

Tue, 17 Nov 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 17 Nov 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Fast concluded with an offering arghya to the rising sun; riverbanks resound with devotional chants
जमुआर घाट पर सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पानी में खड़ी हुई महिलाओं ऊपर पुष्प वर्षा करते नगर पाल
सिद्धार्थनगर। लोक आस्था का चार दिवसीय छठ महापर्व सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। व्रती महिलाओं ने 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य देकर विधि-विधान से पारण कर व्रत पूरा किया। रात से ही घाटों पर छठी मइया के गीत और जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

रविवार शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद से ही घाटों पर रौनक बनी हुई थी। सोमवार तड़के दो से चार बजे के बीच श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। जमुआर घाट, राप्ती नदी तट, शिवबाबा सरोवर, बर्डपुर पोखरा, शिवचरण पोखरा, सरयू नहर और कूड़ा नदी सहित विभिन्न घाटों पर व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन

पूजा के दौरान ठेकुआ, केला, नारियल, गन्ना और अन्य मौसमी फलों से सजे सूप अर्पित किए गए। कई स्थानों पर भजन संध्या, जागरण और धार्मिक झांकियों का आयोजन हुआ। पूजा समितियों और सामाजिक संगठनों ने प्रसाद, जलपान और दूध वितरण की व्यवस्था की। सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे। बानगंगा और बूढ़ी राप्ती के घाटों पर गूंजे छठी मइया के गीत : तुलसियापुर। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के बानगंगा, घोरही और बूढ़ी राप्ती नदी सहित विभिन्न पोखरों पर सोमवार भोर छठ व्रतियों की भीड़ उमड़ी। महथा, मदरहिया-पिकौरा, सोनबरसा, मुंहचुरुवा और पड़रिया पोखरे पर महिलाएं दउरा लेकर पहुंचीं। सुरक्षा व्यवस्था में ढेबरुआ थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय, कठेला थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव और शोहरतगढ़ एसएचओ शेषमणि पांडेय मौजूद रहे। पथरा में रातभर चला जागरण, भजनों पर झूमे श्रद्धालु : पथरा। क्षेत्र के सरयू नहर स्थित छठ घाट पर सोमवार भोर व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया। सुबह चार बजे से ही आसपास के गांवों की महिलाएं परिवार के साथ घाट पर पहुंचने लगी थीं। अयोध्या धाम से आए कलाकारों ने रातभर छठी मइया के भजन और धार्मिक झांकियों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों और घाटों पर उमड़ी भीड़, पूजा सिंह राठौर ने संभाली व्यवस्था : मिश्रौलिया। बांसी तहसील क्षेत्र के मोतीसागर शिव मंदिर, उडवलिया हनुमान मंदिर और बड़हर घाट शिव मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर छठ पर्व मनाया गया। सोमवार भोर महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत पूरा किया। समाजसेवी पूजा सिंह राठौर पूजा स्थलों पर पहुंचीं और संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं को लेकर बातचीत की। इस दौरान रोशन श्रीवास्तव, प्रीतम सैनी और जोखन मास्टर मौजूद रहे।
साहा, सिरवत और पलिया में सूर्य को अर्घ्य देकर पूरा किया व्रत : धेंसा। नौगढ़ ब्लॉक के साहा, सिरवत और पलिया सहित आसपास के गांवों में छठ पर्व मनाया गया। सोमवार सुबह सूर्योदय से पहले महिलाएं दउरा लेकर घाटों पर पहुंचीं। पारंपरिक लोकगीत गाते हुए व्रती महिलाओं ने जल में खड़े होकर सूर्यदेव को दूध और जल से अर्घ्य दिया। इसके बाद ठेकुआ और फल का प्रसाद वितरित किया गया।
शिवचरण पोखरे पर अर्घ्य देकर किया पारण : बिस्कोहर। नगर पंचायत के मंगल बाजार स्थित शिवचरण पोखरे पर सोमवार भोर छठ व्रतियों की भीड़ जुटी। महिलाओं ने दीप और गन्ने से सजी वेदियों पर पूजा कर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता ने बताया कि यहां लगातार तीसरे वर्ष छठ पर्व का आयोजन हुआ। इस दौरान मंजू रानी जायसवाल, प्रिया कौशल, सावित्री कसौधन और मंशा गुप्ता सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। शिवबाबा घाट पर रात से जुटने लगे श्रद्धालु, निकली झांकियां : शोहरतगढ़। शिवबाबा, बानगंगा, पल्टादेवी, खुरहुरिया, महथा, परसिया, चिल्हिया, करौती और बेलवा महदेवा सहित विभिन्न घाटों पर सोमवार भोर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शिवबाबा घाट पर नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल व पति रवि अग्रवाल ने सूर्य को अर्घ्य देकर मंगलकामना की। भजन संध्या में गायक पंकज निगम और अपर्णा मिश्रा ने प्रस्तुति दी। रजनीश आर्ट ग्रुप ने धार्मिक झांकियां निकालीं।
महादेव नाथ मंदिर सहित कई घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब : घोसियारी। खेसरहा ब्लॉक के महादेव नाथ मंदिर रिउना, कठमोरवा और बदुरगहना सहित विभिन्न घाटों पर सोमवार भोर व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। महिलाएं रात दो बजे से ही पूजा की तैयारियों में जुट गई थीं। छठी मइया के भजनों और पारंपरिक गीतों से घाट गूंजते रहे। कुर्थियां पुलिस चौकी प्रभारी श्याम सुंदर पुलिसकर्मियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद रहे।

महादेव घूरहू और त्रिमुहानी घाट पर शामिल हुए पूर्व मंत्री : इटवा। तहसील क्षेत्र के महादेव घूरहू और त्रिमुहानी घाट सहित विभिन्न स्थानों पर छठ पर्व मनाया गया। पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने त्रिमुहानी घाट पहुंचकर पूजा में हिस्सा लिया और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। महादेव घूरहू और बिस्कोहर के शिवचरण पोखरे पर चेयरमैन विकास जायसवाल और अजय गुप्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश पांडेय सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हुए। कूड़ा नदी के घाटों पर हुआ पूजन, श्रद्धालुओं में बांटा प्रसाद : उसका बाजार। कस्बे के कूड़ा नदी स्थित मोगलहा, उस्कराजा, उसकी, आद्या प्रसाद नगर और ग्रामीण क्षेत्र के गंगाधरपुर व बसावनपुर के टोला करछुलिया घाट पर सोमवार सुबह व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमंत जायसवाल, रामेश्वर पांडेय, आनंद अग्रहरि, सुरेश यादव और अभिषेक त्रिपाठी ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। सामाजिक कार्यकर्ता मुजीबुल्लाह और सिद्धार्थ सिंह ने जलपान व प्रसाद वितरित किया।

जमुआर घाट पर सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पानी में खड़ी हुई महिलाओं ऊपर पुष्प वर्षा करते नगर पाल

जमुआर घाट पर सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पानी में खड़ी हुई महिलाओं ऊपर पुष्प वर्षा करते नगर पाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed