{"_id":"6ae0e38762a955898e0ee771","slug":"siddharthnagar-news-farmers-to-receive-a-subsidy-of-rs-1000-per-quintal-on-potato-seeds-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-167205-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आलू बीज पर किसानों को मिलेगा प्रति क्विंटल एक हजार रुपये अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आलू बीज पर किसानों को मिलेगा प्रति क्विंटल एक हजार रुपये अनुदान
Tue, 27 Oct 2026 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
- कुफरी बहार, सिंदूरी, बादशाह और संगम प्रजातियों के बीज के लिए ऑनलाइन करना होगा आवेदन
सिद्धार्थनगर। आलू की खेती करने वाले किसानों को उद्यान विभाग की ओर से उन्नत प्रजातियों के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। बीज खरीदने के लिए किसानों को पहले नकद भुगतान करना होगा। इसके बाद पात्र किसानों के बैंक खाते में प्रति क्विंटल एक हजार रुपये अनुदान भेजा जाएगा।
जिला उद्यान अधिकारी विमल कांत ने बताया कि किसानों को कुफरी बहार, कुफरी सिंदूरी, कुफरी बादशाह और कुफरी संगम प्रजातियों के बीज मिलेंगे। इसके लिए विभागीय पोर्टल www.potato.uphorticulture.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन में कम से कम दो प्रजातियों का चयन अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि आलू बीज की बिक्री दर 2,980 से 3,630 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है। किसानों को निर्धारित दर पर नकद भुगतान करना होगा। इसके बाद पात्र किसानों के बैंक खाते में अनुदान की धनराशि भेजी जाएगी।