{"_id":"68aa10895df0ac95130301ab","slug":"siddharthnagar-news-farmers-blocked-the-highway-for-urea-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-143316-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: यूरिया के लिए किसानों ने जाम किया हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: यूरिया के लिए किसानों ने जाम किया हाईवे
Sun, 24 Aug 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
- उसका-सोहांस मार्ग को उसका में किया जाम
उसका बाजार। यूरिया की किल्लत से किसानों का धैर्य जवाब दे गया। क्षेत्र के दर्जनों किसान कस्बा के साधन सहकारी समिति तेतरी खुर्द पर शनिवार को सुबह से ही यूरिया के लिए खड़े रहे। दोपहर तक यूरिया का वितरण शुरू न होने से किसानों का आक्रोश बढ़ गया और तेतरी बाईपास पर हाईवे जाम कर दिया। यूरिया न मिलने से आक्रोशित हथिवड़ताल की विजयलक्ष्मी, रेखा, किस्लावती, मिलन, लखराज, बनगवां की किसालावती, गुड़िया, कुसमी, सिद्धांति, बरदहा के जगदीश और प्रेमा ससनी की काजल, परसा की तारा, गौरा की राजकुमारी, रेहरा की कपूरी देवी आदि एकजुट हो खाद की मांग करने लगे। लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान गाड़ियों का लंबी कतार लग गई, इससे राहगीर काफी परेशान हुए। मौके पर पुलिस बल के साथ प्रभारी थानाध्यक्ष जय प्रकाश पांडेय ने किसानों को काफी समझाया। खाद मिलने के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।