फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Facility: Newborns will be able to breathe through C-PAP, treatment will be easier

सुविधा : नवजातों को सी-पैप से मिलेगी सांस, आसान होगा इलाज

Fri, 30 Oct 2026 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Facility: Newborns will be able to breathe through C-PAP, treatment will be easier
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में अब नवजात शिशुओं को सांस संबंधी परेशानी होने पर बेहतर उपचार मिल सकेगा। इसके लिए यूनिट में छह सी-पैप (कंटीन्यूअस पॉजिटिव एयरवे प्रेशर) मशीनें स्थापित की गई हैं। इससे समय से पहले जन्म लेने वाले और कम वजन वाले बच्चों को विशेष लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में 24 बेड का एसएनसीयू संचालित है। इसमें समय से पहले जन्म लेने वाले, कम वजन और सांस संबंधी परेशानी से पीड़ित नवजातों को भर्ती कर उपचार दिया जाता है। मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल के अलावा सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से भी ऐसे बच्चों को यहां रेफर किया जाता है।
विज्ञापन

अब तक सांस की गंभीर समस्या होने पर कई नवजातों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजना पड़ता था। छह सी-पैप मशीनें लगने से अब ऐसे बच्चों को यहीं श्वसन सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। इससे यूनिट की उपचार क्षमता भी बढ़ेगी। एसएनसीयू में हर सप्ताह 15 से 20 प्रीमेच्योर नवजात भर्ती होते हैं। इनमें कई बच्चों को सांस लेने में परेशानी होती है। नई मशीनों से जरूरत के अनुसार उन्हें श्वसन सहायता दी जा सकेगी। इससे गंभीर नवजातों के उपचार में सहूलियत होगी और दूसरे चिकित्सा संस्थानों तक रेफर करने की नौबत कम आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed