{"_id":"6a87389f04a07df33e0217c5","slug":"siddharthnagar-news-eye-check-up-conducted-for-105-vehicle-drivers-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-163157-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 105 वाहनों चालकों का हुआ नेत्र परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 105 वाहनों चालकों का हुआ नेत्र परीक्षण
Thu, 20 Aug 2026 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 20 Aug 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बृहस्पतिवार को एआरटीओ कार्यालय में आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर, जांच के बाद जारी किए गए हेल्थ कार्ड
सिद्धार्थनगर। स्कूल के बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 अभियान के तहत स्कूल के वाहन चालकों का स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कार्यालय परिसर में आयोजित शिविर में जिले के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे 105 चालकों की आंखों की जांच की गई। सभी को स्वास्थ्य परीक्षण कार्ड जारी करते हुए सुरक्षित वाहन संचालन के लिए आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश पर आयोजित शिविर की शुरुआत पूर्वाह्न 11 बजे हुई। नेत्र सर्जन डॉ. अंबिका राय, डॉ. हरिश्चंद्र और उनकी टीम ने चालकों की दृष्टि क्षमता, रंग पहचान, दूर और निकट की नजर के साथ अन्य नेत्र संबंधी समस्याओं की विस्तार से जांच की। जिन चालकों में शुरुआती नेत्र संबंधी दिक्कतें मिलीं, उन्हें समय पर उपचार कराने और नियमित जांच कराते रहने की सलाह दी गई।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का उद्देश्य स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाना है। बच्चों की सुरक्षा में चालक की शारीरिक फिटनेस और स्पष्ट दृष्टि की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं ताकि केवल स्वस्थ और फिट चालक ही स्कूल वाहन संचालित करें।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण कार्ड के माध्यम से चालकों का रिकॉर्ड भी तैयार किया जा रहा है, जिससे भविष्य में उनके नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की निगरानी की जा सके। अभियान के तहत आगे भी आवश्यकतानुसार ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे।
शिविर के दौरान संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) बस्ती फरीदुद्दीन, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) बस्ती सुरेश कुमार, यात्री कर अधिकारी मुजफ्फर हुसैन सिद्दीकी सहित परिवहन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।