{"_id":"6984d80603f535af8307368f","slug":"siddharthnagar-news-examiners-list-not-uploaded-on-portal-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-152968-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: परीक्षक की सूची पोर्टल पर अपलोड न होने से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: परीक्षक की सूची पोर्टल पर अपलोड न होने से बढ़ी परेशानी
Thu, 05 Feb 2026 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
- कॉलेज व विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर लिस्ट नहीं दिखने से परेशानी में शिक्षक
सिद्धार्थनगर। एचआरपीजी कॉलेज द्वारा एमएससी विभाग के परीक्षक की सूची विश्वविद्यालय को भेजने और परीक्षा नियंत्रक के सत्यापित के बाद वेबसाइट पर सूची के अपलोड नहीं की है। इससे शिक्षकों की परेशानी बढ़ गई है। परीक्षकों ने सूची को वेबसाइट पर अपलोड करने की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार एचआरपीजी कॉलेज द्वारा एमएससी विभाग के परीक्षक की सूची 27 जनवरी को को ई-मेल के माध्यम से भेजी गई थी। कॉलेज प्रशासन की ओर से भेजी गई सूची में एमएससी विभाग के सभी शिक्षकों के नाम परीक्षक सूची में शामिल किए जाने का उल्लेख था, जिसे परीक्षा नियंत्रक कार्यालय द्वारा सत्यापित भी कर दिया गया है। इसके बावजूद अब तक विश्वविद्यालय के पोर्टल एवं विभिन्न संबंधित कॉलेजों के पोर्टल पर परीक्षक की सूची प्रदर्शित नहीं हो रही है। इससे परीक्षा से जुड़े कार्यों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है और शिक्षकों व महाविद्यालयों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परीक्षक ने मांग की कि सूची को वेबसाइट पर अपलोड की जाए, जिससे सभी शिक्षक अपने जिम्मेदारी का समय से निर्वहन कर पाए।
इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो पाई। परीक्षा नियंत्रक से बात होने पर इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।