{"_id":"693dad512d9a4578a70a354c","slug":"siddharthnagar-news-even-if-it-is-at-night-farmers-should-get-fertilizer-in-any-case-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-149850-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रात में ही सही... हरहाल में किसानों को मिलनी चाहिए खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रात में ही सही... हरहाल में किसानों को मिलनी चाहिए खाद
Sun, 14 Dec 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 14 Dec 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
लोहिया कला भवन में नपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी को संबोधित करते सांसद जगदम्बिका पाल। संवाद
- फोटो : udhampur news
सिद्धार्थनगर। लोहिया कला भवन में शनिवार को आयोजित जिला स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी, तिलहन मेला में सांसद ने स्टाल का अवलोकन किया। इसके साथ ही गोष्ठी में सरकार की योजनाओं की जानकारी गई। वहीं, खाद की संकट पर सांसद ने कहा कि किसानों का खाद मिलनी चाहिए चाहे रात में लाइट जलाकर अंगूठा लगाना पड़े और वितरण करना पड़े। इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी/तिलहन मेला का आयोजन किसानों की लागत कम व उत्पादन अधिक करने के लिए किया जाता है, जो किसान जनपद स्तर पर नहीं पहुंच पाए हैं, ब्लाॅक स्तर पर भी गोष्ठी का आयोजन कर किसानों को जागरूक किया जाए। जनपद में खाद की कोई कमी नहीं है समिति पर सचिवों की कमी है, जिसके कारण खाद वितरण में कठिनाई आ रही है।
जिला प्रशासन द्वारा प्राइवेट दुकानों समितियों पर उपलब्ध खाद को वितरण कराया जाएगा। किसानों से अपील की कि पराली का उपयोग खाद के रूप में व पशुओं के चारा के रूप में करें।
विज्ञापन
जनपद के किसानों का काला नमक चावल से विकास होगा। काला नमक चावल विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से विदेशों में निर्यात हो रहा है। एक जनपद एक उत्पाद में काला नमक चावल चयनित है। कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जा रहा है। कृषि यंत्रों पर मिलने वाला अनुदान डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के खाते में प्रेषित किया जाता है।
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि जनपद में पानी की कमी नहीं है, उसके बाद भी अन्य राज्यों की तुलना में पैदावार कम है। वैज्ञानिक विधि से जैविक खेती करके उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है। लाॅटरी के माध्यम से किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जा रहा है।
इस मौके पर सीडीओ बलराम सिंह, सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, डॉ. आरके मिश्र ने वैज्ञानिक विधि/जैविक खेती करने के बारे में जानकारी दी गई। केंद्रीय विद्यालय की छात्रा दिव्या रानी मिश्रा ने फसल अवशेष प्रबंधन पर किसानों को जागरूक किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।