{"_id":"6adba4d70338c6620b039630","slug":"siddharthnagar-news-enthusiasm-for-first-time-voting-experienced-voters-hope-for-teacher-interests-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-166938-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पहली बार मतदान का उत्साह, अनुभवी मतदाताओं को शिक्षक हितों की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पहली बार मतदान का उत्साह, अनुभवी मतदाताओं को शिक्षक हितों की आस
Fri, 23 Oct 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज में मतदान करते के बाद उंगली पर लगे स्याही को दिखती शिक्षिकांए। संवाद
- शिक्षक एमएलसी चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले शिक्षकों में दिखा उत्साह
सिद्धार्थनगर। शिक्षक एमएलसी चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले शिक्षकों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बनने को लेकर उत्साह दिखा। वहीं, कई बार मतदान कर चुके शिक्षकों ने पुरानी पेंशन, सम्मान, अधिकारों की रक्षा और समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने वाले प्रतिनिधि की जरूरत बताई। नए और अनुभवी मतदाताओं की अपेक्षाओं में शिक्षक समाज की आवाज को सदन तक मजबूती से पहुंचाने की बात प्रमुख रही।
पहली बार शिक्षक एमएलसी चुनाव में मतदान करना मेरे लिए गौरव और खुशी का क्षण है। इससे शिक्षक समाज के हितों की रक्षा करने वाले प्रतिनिधि को चुनने का अवसर मिलता है। हर शिक्षक को अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए।
- सीतू गुप्ता
शिक्षक एमएलसी चुनाव में पहली बार मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बनना सुखद अनुभव रहा। शिक्षकों की समस्याओं, सम्मान और अधिकारों को सदन तक पहुंचाने के लिए योग्य एवं कर्मठ प्रतिनिधि का चुनाव बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
- जितेन्द्र शुक्ल
पहली बार मतदान करने को लेकर काफी उत्साहित हूं। शिक्षक समाज की अपनी अपेक्षाएं और समस्याएं हैं। ऐसे में हमारा एक-एक वोट महत्वपूर्ण है। सभी युवा शिक्षकों को चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
- सुनील यादव
शिक्षक एमएलसी चुनाव में पहली बार मतदान करना मेरे लिए बेहद खास अनुभव है। एक महिला शिक्षक होने के नाते मेरी अपेक्षा है कि शिक्षक समाज की समस्याओं, विशेषकर महिला शिक्षकों की कठिनाइयों और उनके अधिकारों को सदन में प्रमुखता से उठाया जाए। सभी शिक्षकों को अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए।
- प्रदीप मौर्य
शिक्षक समाज के भविष्य और सम्मान से जुड़ा यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। पहली बार मतदान कर मुझे गर्व की अनुभूति हो रही है। हमारा प्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए जो शिक्षकों की समस्याओं को समझे और उनके समाधान के लिए सदन में मजबूती से आवाज उठाए।
- धन्नजय पाठक
पहली बार शिक्षक एमएलसी चुनाव में मतदान करना उत्साहजनक अनुभव रहा। शिक्षक समाज की बेहतरी, पुरानी समस्याओं के समाधान और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मतदान करना जरूरी है। प्रत्येक शिक्षक को लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
- रेनू यादव
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कई बार मतदान करने वाले मतदाता
शिक्षक एमएलसी चुनाव में कई बार मतदान करने का अनुभव रहा है। यह चुनाव शिक्षक समाज के भविष्य और उनके अधिकारों से जुड़ा है। शिक्षकों को ऐसे प्रतिनिधि का चुनाव करना चाहिए जो हमेशा उनके बीच रहे और उनकी समस्याओं को मजबूती से सदन में उठाए।
- सुमन देवी
शिक्षक एमएलसी चुनाव में मतदान करना हमारी जिम्मेदारी है। कई चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुका हूं। मेरा मानना है कि शिक्षक हितों की रक्षा, पुरानी पेंशन, सम्मान और समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने वाला प्रतिनिधि ही शिक्षक समाज की उम्मीदों पर खरा उतर सकता है।
- विनय शुक्ल
शिक्षक एमएलसी चुनाव में अनुभवी मतदाता होने के नाते मेरा मानना है कि हर शिक्षक का वोट बहुत महत्वपूर्ण है। यह चुनाव केवल प्रतिनिधि चुनने का नहीं, बल्कि शिक्षक समाज की आवाज को मजबूत बनाने का अवसर है। सभी शिक्षकों को सोच-समझकर मतदान करना चाहिए।
- आशाराम यादव
कई बार शिक्षक एमएलसी चुनाव में मतदान कर चुका हूं। समय के साथ शिक्षकों की अपेक्षाएं और चुनौतियां भी बढ़ी हैं। जरूरी है कि हमारा प्रतिनिधि शिक्षकों के बीच सक्रिय रहे और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास करे।
- वीरेंद्र धर दूबे