फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Encroachment will be removed from the roadside, markings will be put up

Siddharthnagar News: सड़क किनारे से हटेगा अतिक्रमण, लगाए निशान

Mon, 22 Sep 2025 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 22 Sep 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Encroachment will be removed from the roadside, markings will be put up
लोटन। स्थानीय कस्बा में दुकानदारों की ओर से अतिक्रमण से रोड पर पानी भरने और यात्रियों को आने-जाने में असुविधा हो रही है। इसकी शिकायत डीएम से की गई। शिकायती पत्र मिलने के बाद लोटन चौराहे पर अतिक्रमण हटाने के लिए सोमवार को राजस्व अधिकारियों के साथ बीडीओ लोटन और थानाध्यक्ष की देखरेख में सड़क व पटरी की पैमाइश कर लाल निशान लगाया गया। साथ ही लोगों से कहा गया कि जहां निशान लगा है, वहां से अतिक्रमण को हटा दें, अन्यथा प्रशासन हटा देगा। लोटन कस्बा निवासी अनुराग कसौधन ने लोटन चौराहे पर किए गए अतिक्रमण और पानी भरने को लेकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा था। मांग की थी कि कस्बा के विभिन्न रोड पर बने मकान और दुकानदारों की ओर से सड़क पर अतिक्रमण करने से रोड पर बारिश का पानी भरा हुआ है। इससे कस्बा में आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। चौराहे पर हुए अतिक्रमण को हटाया जाए। जिलाधिकारी ने पत्र को संज्ञान में लेते हुए उपजिलाधिकारी, बीडीओ सहित थानाध्यक्ष लोटन को निर्देश दिए कि सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जे को 22 सितंबर तक हटाया जाए। सड़क के बीच से दोनों तरफ 14 -14 मीटर नाप कर अतिक्रमण खाली कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed