फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Employees take out a Tricolour rally in support of OPS

Siddharthnagar News: ओपीएस के समर्थन में कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Thu, 20 Aug 2026 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 20 Aug 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Employees take out a Tricolour rally in support of OPS
सिद्धार्थनगर। ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) के समर्थन में पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा विकास भवन परिसर से शुरू होकर ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा’ के नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट गेट होते हुए साड़ी तिराहे पर पहुंची। यहां भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। यात्रा का समापन विकास भवन परिसर में हुआ। यात्रा को संबोधित करते प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार ने कहा कि ओल्ड पेंशन स्कीम कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने ओपीएस की बहाली के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया। इस दौरान राजेश कुमार, उमेश त्रिपाठी, लालजी, दिनेश कुमार, जय प्रकाश, शिव कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed