{"_id":"6a94908ef3f039805d07a5c7","slug":"siddharthnagar-news-elderly-distressed-over-not-receiving-pension-for-four-months-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-163701-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चार माह से पेंशन न मिलने से बुजुर्ग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चार माह से पेंशन न मिलने से बुजुर्ग परेशान
Mon, 31 Aug 2026 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोटन। लोटन ब्लॉक क्षेत्र में वृद्धा पेंशन न मिलने के कारण बुजुर्गों को दैनिक खर्च और दवाइयों जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुजुर्गों ने जिलाधिकारी से जल्द पेंशन भेजवाने की मांग की है।
ब्लाॅक क्षेत्र के आसपास के गांवों में वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन पर निर्भर हजारों लोगों को रक्षाबंधन से पहले भी राहत नहीं मिली। पेंशन पा रहे राम बहादुर शर्मा, गुरुदयाल, बबुन्ने, रमापति पांडेय, भगत गुप्ता, मोहन गुप्ता, श्रीराम प्रजापति, झीनक आदि लोगों का कहना है कि चार महीने से अधिक समय से पेंशन भुगतान पूरी तरह रुका हुआ है। इस कारण त्योहार के लिए जरूरी सामान खरीदना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार पेंशन की राशि से कई बुजुर्ग बीपी, शुगर और जोड़ों के दर्द की दवाएं लेते थे। भुगतान बंद होने से इलाज प्रभावित हुआ है।
विधवा महिलाएं रोजमर्रा के खर्च के लिए उधार पर निर्भर हो गई हैं। दिव्यांग ने बताया कि मजदूरी न कर पाने के कारण पेंशन ही उनकी मुख्य आय है। अब उन्हें छोटे खर्चों के लिए भी दूसरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। लाभार्थियों का आरोप है कि उन्हें समाधान के बजाय बैंक और ब्लॉक कार्यालय के बीच भेजा जा रहा है। बैंक में कहा जाता है कि राशि नहीं आई है। ब्लॉक कार्यालय में ऊपर से भुगतान न आने की बात कही जाती है। सरकार की ओर से भुगतान रुकने पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी जय प्रकाश नारायन का कहना है कि सत्यापन होकर लिस्ट आ गई है। भुगतान होने की प्रक्रिया चल रही है। सितंबर तक लाभार्थियों के खाते पैसा चला जाएगा।