फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Due to lack of budget, free ultrasound facility for pregnant women has stopped

Siddharthnagar News: बजट के अभाव में गर्भवतियों के मुफ्त अल्ट्रासाउंड की सुविधा ठप

Fri, 10 Oct 2025 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 10 Oct 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Due to lack of budget, free ultrasound facility for pregnant women has stopped
सिद्धार्थनगर। जिले की गर्भवतियों को निशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा नहीं मिल पा रही है। सीएमओ कार्यालय के अनुसार तीन माह से नौ माह की 53,763 गर्भवतियां हैं, जिनकी डिलीवरी होने वाली है।
विज्ञापन

तीन माह से इनके अल्ट्रासाउंड के लिए निजी अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई वाउचर जारी नहीं किया गया है। इससे सभी महिलाएं अल्ट्रासाउंड के लिए मेडिकल कॉलेज सहित दो सीएचसी पर निर्भर हैं। वहां नहीं पहुंच पाने वाले महिलाओं को 600 से एक हजार रुपये खर्च कर बाहर से अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर के माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज और खेसरहा और मिठवल ब्लॉक में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड की सुविधा है। निजी अस्पतालों में फ्री जांच न होने से इन महिलाओं के पास सरकारी अस्पताल ही विकल्प हैं। पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य विभाग निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों को 425 रुपये का वाउचर जारी करता रहा है। इससे जिले के सभी 14 ब्लॉकों में गर्भवतियां अपने नजदीकी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जाकर जांच करा लेती थीं, लेकिन लगभग दो महीने से एनएचएम का बजट स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिला। इसके कारण निजी केंद्रों को वाउचर जारी नहीं हो रहे हैं। इससे उन्हें मेडिकल कॉलेज व दो सीएचसी पर ही जाना पड़ रहा हैं। निजी अल्ट्रासाउंड का शुल्क 600 से लेकर 1000 रुपये हैं। इस कारण गरीब और जरूरतमंद महिलाएं सरकारी सेवाओं पर ही निर्भर हैं जबकि महिलाओं को सुविधा देने के लिए जिले में लगभग 68 निजी अल्ट्रासाउंड भी पंजीकृत हैं, लेकिन वाउचर की सुविधा नहीं होने से लोगों को सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ्
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed