{"_id":"68c06aef110590709902948b","slug":"siddharthnagar-news-drain-construction-took-place-in-the-presence-of-police-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-144345-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पुलिस की मौजूदगी में हुआ नाला निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पुलिस की मौजूदगी में हुआ नाला निर्माण
Tue, 09 Sep 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर के पुरानी नौगढ़ में मुख्य मार्ग किनारे हो रहे नाला निर्माण के तहत मंगलवार को हनुमान मंदिर के सामने अधूरे निर्माण कार्य को पूरा किया गया। मंदिर समिति की ओर से पूर्व में नाला निर्माण का विरोध जताते हुए गणेश पूजा संपन्न होने के बाद निर्माण कार्य कराने की बात कही गई थी।
हनुमान मंदिर समिति की ओर से पूर्व में प्रशासन से किए गए समझौते से मुकर जाने के कारण प्रशासन ने मंगलवार को नगर पालिका और पुलिस बल की सहायता से मंदिर के सामने नाला निर्माण कार्य कराया। शहर के पुराने नौगढ़ में मुख्य मार्ग के दोनों तरफ चार करोड़ की लागत से नाला निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस दौरान मुख्य मार्ग किनारे स्थित हनुमान मंदिर के सामने मंदिर समिति के सदस्यों ने नाला निर्माण कार्य रोक दिया था।