{"_id":"68e69eeeb52a005ad707efb4","slug":"siddharthnagar-news-dogs-attack-againpeople-in-panic-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-146111-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: फिर हमलावर हुए कुत्ते...दहशत में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: फिर हमलावर हुए कुत्ते...दहशत में लोग
Wed, 08 Oct 2025 10:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 08 Oct 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागज नगर मे ब्लॉक के सामने सड़क पर घूमते हमलावर कुत्ते। संवाद
डुमरियागंज। नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में इस समय कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। शाम होते ही झुंड बनाकर नगर की गलियों में कुत्ते घूमने लगते हैं, जिससे लोग अपने बच्चों को घर के बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। कुत्तों की धरपकड़ को लेकर डुमरियागंज नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से कोई इंतजाम नहीं है, जिससे लोगों को अपनी सुरक्षा खुद करनी पड़ रही है।
जानकारी के अनुसार डुमरियागंज नगर पंचायत के इंदिरा नगर, राजेंद्र नगर, महाराजा अग्रसेन नगर वार्ड में इस समय खुंखार कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। नगर के सुनील कुमार उर्फ परमात्मा अग्रहरि, यशवंत शर्मा, अमित, मनोहर प्रसाद ने कुत्तों के बढ़ते आतंक और विचरण पर अंकुश लगाने और पकड़ने के लिए अभियान चलाने की प्रशासन से मांग की है।
इस संबंध में ईओ डुमरियागंज सचिन कुमार पटेल ने बताया कि कुत्तों के पकड़ने और उनको रखने को लेकर डुमरियागंज नगर पंचायत ही नहीं जिले में किसी भी नगर निकाय में अभी कहीं कोई व्यवस्था नहीं है।अपने स्तर पर नपा हिंसक कुत्तों को पकड़कर नगर क्षेत्र से बाहर छोड़ने का अभियान समय-समय पर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में सीएचसी बेंवा के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विकास चौधरी ने बताया कि सीएचसी पर एंटी रैबीज इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।ो