Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Diyas were lit in homes even on the day after Diwali, and the sky remained illuminated by fireworks

Siddharthnagar News: दिवाली के दूसरे दिन भी घरों में जले दीपक, आतिशबाजी से रोशन रहा आसमान

Tue, 10 Nov 2026 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 10 Nov 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Diyas were lit in homes even on the day after Diwali, and the sky remained illuminated by fireworks
- शहर से गांव तक दिखा दिवाली का उल्लास, मंदिरों और प्रतिष्ठानों में हुई पूजा-अर्चना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। दिवाली पर रविवार को शहर से लेकर गांवों तक उत्साह का माहौल रहा। दूसरे दिन सोमवार को भी लोगों ने दीपक जलाकर त्योहार की खुशियां मनाईं। घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर रंग-बिरंगी झालरों और दीपों की रोशनी आकर्षण का केंद्र रही। देर रात तक बच्चों और युवाओं ने पटाखे फोड़कर आतिशबाजी का आनंद लिया।
रविवार शाम होते ही लोगों ने अपने घरों और दुकानों को दीपों और रंगीन लाइटों से सजाया। महिलाओं ने घरों में रंगोली बनाई और विधि-विधान से भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। शहर के प्रमुख मंदिरों और विभिन्न स्थानों पर बने पंडालों में स्थापित मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का भी पूजन किया गया। सरकारी कार्यालयों को भी रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था। सोमवार को परुआ के अवसर पर भी लोगों ने दीप जलाए। इससे दोनों दिन त्योहार की रौनक बनी रही।
विज्ञापन


इटवा क्षेत्र में बाजारों में रही चहल-पहल
इटवा प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत इटवा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को दिवाली धूमधाम से मनाई गई। इटवा कस्बे के साथ महादेव घूरहू, बिस्कोहर, चौखड़ा, रगड़गंज, मझौवा, कठेला चौराहा, कठेला कोठी, सेमरी, टिकुइया, धोबहा और बढ़या में त्योहार को लेकर बाजारों में रौनक रही। मिट्टी के बर्तन, मिठाई, लाई-भुजा और पटाखों की दुकानें सजी रहीं। लोगों ने घरों को झालरों और रंगीन बल्बों से सजाया। इस बार बाजार में मिठाइयों की खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाए गांव
औराताल प्रतिनिधि के अनुसार, डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के गांवों में भी दिवाली हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। औराताल, कोनकटी और मलंग चौराहे पर एक दिन पहले से ही देर रात तक खरीदारी होती रही। लोगों ने लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों, दीयों, मिठाइयों, पटाखों और नए कपड़ों की खरीदारी की। बाजारों में भीड़ के कारण कई स्थानों पर जाम की स्थिति रही। शाम होते ही घरों और दुकानों को रंगीन लाइटों और दीपों से सजाया गया। महिलाओं ने रंगोली बनाकर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। बच्चों ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दिवाली की बधाई दी। दीपों की रोशनी से गांवों का नजारा आकर्षक दिखाई दिया।


चुनाव के चलते बंटी मिठाइयां, बिक्री में हुआ इजाफा
सिद्धार्थनगर। आगामी विधानसभा और पंचायत चुनाव को देखते हुए इस बार दिवाली पर मिठाइयों की बिक्री में भी इजाफा हुआ। गांवों में संभावित प्रधान प्रत्याशियों ने घर-घर मिठाई के डिब्बे पहुंचाए। वहीं, विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न दलों के संभावित प्रत्याशी भी अपने समर्थकों और परिचितों तक मिठाई पहुंचाते नजर आए। डुमरियागंज क्षेत्र में एक संभावित प्रत्याशी की ओर से कई गांवों में घर-घर मिठाई के डिब्बे वितरित किए गए। मिठाई दुकानदारों के अनुसार, पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बिक्री दोगुने से अधिक रही। चुनावी माहौल के चलते मिठाई कारोबारियों का कारोबार भी अच्छा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed