{"_id":"6afb3b44930e42d13e0222d0","slug":"siddharthnagar-news-dispute-over-construction-on-land-woman-accuses-pradhan-of-assault-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-168266-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जमीन पर निर्माण को लेकर विवाद, महिला ने प्रधान पर लगाया मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जमीन पर निर्माण को लेकर विवाद, महिला ने प्रधान पर लगाया मारपीट का आरोप
Mon, 16 Nov 2026 10:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 16 Nov 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के जोगीबारी गांव का मामला, जांच में जुटी पुलिस
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के जोगीबारी गांव में जमीन पर निर्माण और कब्जे को लेकर विवाद हो गया। एक महिला ने ग्राम प्रधान और उनके परिजनों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। वहीं, ग्राम प्रधान ने आरोपों को निराधार बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव निवासी सबना खातून ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी जमीन पर ग्राम प्रधान नीरज सिंह निर्माण कार्य करा रहे थे। इसका विरोध करने पहुंचीं तो प्रधान ने अपने भाई और अन्य लोगों के साथ मिलकर उन्हें जमीन पर घसीटकर पीटा।
वहीं, ग्राम प्रधान नीरज सिंह ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्होंने सबना खातून की मां से जमीन का बैनामा कराया था। रविवार को उसी जमीन पर कब्जा लेने के दौरान सबना खातून ने विरोध किया था लेकिन उनके साथ कोई मारपीट नहीं की गई।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने बताया कि जमीन विवाद में मारपीट का आरोप लगाते हुए महिला ने तहरीर दी है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।