फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Dispute at the former registry camp, villagers beat up the Shohratgarh Tehsildar

Siddharthnagar News: फॉर्मर रजिस्ट्री कैंप में विवाद, ग्रामीणों ने शोहरतगढ़ तहसीलदार को पीटा

Fri, 09 Jan 2026 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Dispute at the former registry camp, villagers beat up the Shohratgarh Tehsildar
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के नकाही गांव में तहसीलदार से मारपीट के बाद थाने में जूटे राजस्व कर्मी - फोटो : ramnagar news
तहसीलदार पर हमला
विज्ञापन

- आरोप- फॉर्म अपलोड करने से मना करने पर तहसीलदार ने सीएससी संचालक जड़ा थप्पड़, डीवीआर ले जाने पर उग्र हुए ग्रामीण

- तहसीलदार के अर्दली की तहरीर पर एक नामजद समेत कई अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। तहसील क्षेत्र के नकाही गांव में बृहस्पतिवार को एक जन सेवा केंद्र (सीएससी) पर लगे फॉर्मर रजिस्ट्री कैंप में हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि समय का अभाव बताकर सीएससी संचालक जीतू चौधरी ने फॉर्म अपलोड करने से मना किया तो तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव ने उसे थप्पड़ जड़ दिए। मामला सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ देख तहसीलदार के साथ आई टीम ने डीवीआर निकाल लिया। इस पर मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तहसीलदार की पिटाई कर दी। पुलिस ने जीतू और अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की है।

जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार को तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव और लेखपाल साधना के पति ऋषभ सिंह ग्राम नकाही में जनसेवा केंद्र पर आयोजित फार्मर रजिस्ट्री में लोगों के फॉर्म भरवाने और वितरण कराने पहुंचे थे। कैंप की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंचे थे। थाना प्रभारी शोहरतगढ़ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि तहसीलदार के अर्दली राम प्रकाश ने तहरीर में आरोप लगाया है कि सीएससी संचालक जीतू चौधरी से ऋषभ सिंह ने फार्मर रजिस्ट्री के फॉर्म भरने के लिए कहा तो जीतू ने समय न होने का हवाला देकर मना कर दिया। इस पर ऋषभ से उसकी नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, मामला इतना बढ़ गया कि तहसीलदार ने जीतू को दो-तीन थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद राजस्व टीम ने डीवीआर भी निकाल ली तो ग्रामीण उग्र हो गए और तहसीलदार पर हमला बोल दिया। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस तहसीलदार और राजस्व टीम को थाने ले गई। शोहरतगढ़ थानेदार नवीन कुमार सिंह ने बताया कि जीतू चौधरी व कुछ अज्ञात के खिलाफ तहसीलदार को मारने, सरकारी वाहन तथा सरकारी कागजात फाड़ने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट के बाद डीवीआर निकालने पर उग्र हुए ग्रामीण
तहसील क्षेत्र के नकाही गांव में बृहस्पतिवार को फॉर्मर रजिस्ट्री कैंप में हुआ विवाद चर्चा में रहा। बताया जा रहा है कि सीएससी संचालक जीतू को थप्पड़ मारने के बाद तहसीलदार और उनके सहयोगियों ने सीएससी में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर निकाल लिया। डीवीआर ले जाने के विरोध के बीच कुछ लोगों ने तहसीलदार की पिटाई कर दी।
फॉर्मर रजिस्ट्री कैंप में विवाद की जानकारी पर सीएससी पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी। बताया जा रहा है कि सीएससी संचालक जीतू चौधरी लोगों से बचाव की गुहार लगाने लगा। ग्रामीणों का आरोप है कि जब तहसीलदार और उनके साथ आए लोगों को पता चला कि सीएससी में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा मामला रिकाॅर्ड हो गया है तो वे लोग डीवीआर लेकर जाने लगे। मौजूद ग्रामीण ग्रामीण सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर ले जाने से रोकने लगे। इस पर माहौल और बिगड़ गया।

इसी बीच कुछ अराजक तत्वों ने तहसीलदार सहित राजस्व टीम पर हमला बोल दिया। विवाद की सूचना पर एसडीएम शोहरतगढ़ विवेकानंद मिश्र, थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह मय फोर्स पहुंच गए। मौजूद भीड़ को शांत कराते हुए पुलिस टीम तहसीलदार को थाने ले गई। जानकारी पर बड़ी संख्या में लेखपाल भी थाने पहुंच गए। थाना प्रभारी शोहरतगढ़ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि तहसीलदार के अर्दली राम प्रकाश ने तहरीर दी है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed