{"_id":"69556af71b9f41f5ef0fc6a5","slug":"siddharthnagar-news-disability-certificate-issued-to-15-people-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-150857-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 15 लोगों को जारी हुआ दिव्यांगता प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 15 लोगों को जारी हुआ दिव्यांगता प्रमाण पत्र
Wed, 31 Dec 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा बुधवार को ब्लॉक परिसर में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 15 दिव्यांगजन को प्रमाण पत्र दिए गए।
जानकारी के अनुसार, शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना और उन्हें कृत्रिम अंग और सहायक उपकरणों का लाभ दिलाना रहा। शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों ने पहुंचकर पंजीकरण कराया और स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर के दौरान कुल 15 दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र जारी किए गए। वहीं, 67 दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरणों का चिह्नांकन किया गया, जिससे उन्हें आगे चलकर आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जा सकें। इस दौरान शिवरतन अग्रहरि, मो. अकमल, अब्दुल कादिर, शिव पूजन, अजीत कुमार, सौरभ श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।