फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Digital census for the first time; complete your self-enumeration by answering 40 questions

Siddharthnagar News: पहली बार डिजिटल जनगणना, 40 प्रश्नों के उत्तर देकर करें स्वगणना

Tue, 03 Nov 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 03 Nov 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Digital census for the first time; complete your self-enumeration by answering 40 questions
कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता करते सीडीओ बलराम सिंह। संवाद
सिद्धार्थनगर। जनगणना-2027 का कार्य दो चरणों में कराया जाएगा। पहले चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य 22 मई से 20 जून 2026 तक पूरा किया जा चुका है। पहली बार डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें 40 प्रश्नों का उत्तर देकर स्वगणना कर सकते हैं।
विज्ञापन

अब दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक की जाएगी। यह जानकारी सीडीओ एवं अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी बलराम सिंह और एडीएम एवं जिला जनगणना अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट सभागार में दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनगणना-2027 देश की पहली पूर्ण रूप से डिजिटल जनगणना होगी। इसके लिए पोर्टल और मोबाइल एप का इस्तेमाल किया जाएगा। सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से जनगणना के सभी कार्यों की निगरानी और प्रबंधन किया जाएगा। वहीं, प्रगणक और पर्यवेक्षक मोबाइल एप के जरिये जनगणना का कार्य पूरा करेंगे। इस बार पहली बार स्वगणना की सुविधा भी दी गई है। इसके तहत परिवार का मुखिया 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्वयं अपने परिवार की गणना कर सकेगा। स्वगणना के लिए परिवार के मुखिया को पोर्टल पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर 40 सवालों के जवाब भरने होंगे। प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक एसई आईडी जनरेट होगी, जिसे सुरक्षित रखना होगा। एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 के बीच जब प्रगणक घर पहुंचेगा तो उसे यह आईडी उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे जनगणना का कार्य कम समय में पूरा हो सकेगा। दोनों अधिकारियों ने जनपदवासियों से अपील की कि प्रगणकों की ओर से पूछे जाने वाले सभी सवालों के सही जवाब देकर जनगणना कार्य में सहयोग करें।

6663 प्रगणक और पर्यवेक्षक संभालेंगे जिम्मेदारी: जनपद में दूसरे चरण की जनगणना कराने के लिए कुल 6663 प्रगणक और पर्यवेक्षक लगाए जाएंगे। इन्हें 144 बैचों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 24 अक्तूबर से छह नवंबर 2026 तक जिले की सभी तहसीलों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण पूरा होने के बाद यही प्रगणक और पर्यवेक्षक एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का कार्य पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed