{"_id":"6adb9ef8e35165a2d50707a8","slug":"siddharthnagar-news-devotees-were-emotional-after-hearing-the-incident-of-shiva-parvati-marriage-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-166974-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुनकर भाव विभोर हुए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुनकर भाव विभोर हुए श्रद्धालु
Fri, 23 Oct 2026 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
भानपुररानी में दुर्गा पूजा समारोह में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के भानपुररानी गांव में अमन चैन कमेटी की ओर से आयोजित मां दुर्गा पूजा समारोह में शुक्रवार देर शाम कथावाचक पंडित पुजारी प्रसाद दूबे ने भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का प्रसंग सुनाया। कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी।
कथावाचक ने बताया कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की। उनकी अटूट श्रद्धा और समर्पण से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें अपनी अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि शिव-पार्वती विवाह प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। धार्मिक कथाएं मनुष्य को सदाचार, सेवा और परोपकार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। विवाह प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे और हर-हर महादेव के जयकारे लगाए।
इस दौरान कमेटी अध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीवास्तव, संतोष अग्रहरि, अभय श्रीवास्तव, रमेश पाठक, आदेश श्रीवास्तव, शिवकुमार रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।