{"_id":"68d18767831502501d09e514","slug":"siddharthnagar-news-devotees-immersed-in-the-devotion-of-maa-durga-devotional-atmosphere-filled-with-hymns-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-145153-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मां दुर्गा की भक्ति में डूबे श्रद्धालु, भजनों से भक्तिमय माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मां दुर्गा की भक्ति में डूबे श्रद्धालु, भजनों से भक्तिमय माहौल
Mon, 22 Sep 2025 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 22 Sep 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
ढेबरूआ। कस्बे में सोमवार को नवरात्र के पहले दिन भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला। शारदीय नवरात्र के पहले दिन नगर से लेकर ग्रामीण अंचल तक भक्तिमय माहौल रहा। भोर से ही देवी मंदिरों में मां के जयकारे गूंजने लगे। सुबह से ही मां की प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना व मंत्रोच्चारण के साथ पंडालों में प्राण-प्रतिष्ठा की गई।
मां के भजनों से पंडालों में भक्तिमय माहौल रहा। शाम को संध्या आरती की गई। रेलवे स्टेशन के पास भव्य बड़ा पंडाल बनाया गया है। बढ़नी चौकी क्षेत्र में 34 मूर्ति की स्थापना की जा रही है। शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर माता के कलश की स्थापना की गई। सभी ने पहले दिन माता की जोत जलाकर सुख समृद्धि की कामना की। मंदिरों में भी भीड़ देखने को मिली।
महिलाओं ने भरा 151 कलश: पकड़ी बाजार। क्षेत्र के टड़िया वैष्णो मंदिर परिसर में सोमवार को शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन महिलाओं ने 151 कलश की यात्रा निकाल कर होरिला पुर घाट पर जल भरा।
विज्ञापन
यह कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर जोगीबारी, जनकपुर, खेतवला, बभनी बाजार होते हुए होरिला पुर घाट गंगाजी के तट पर पहुंची। यहां से महिलाएं कलश में जल भरकर फिर वापस मंदिर परिसर पर पहुंचीं, जहां इसकी विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान यहां पर आयोजक कर्ता मेजर सिंह चौहान, राधिका सिंह, शिवा चौहान, लक्ष्मन गुप्ता, गोलू चौहान, छोटू चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
दुर्गा पंडालों में जाकर पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक: पथरा। क्षेत्र के दुर्गा पंडालों व मंदिरों में सोमवार को पुलिस जाकर महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान उन्हें शक्ति दीदी के तहत सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। कोनकटी, पिपरा रामलाल, अमौना तिवारी आदि गांवों में जाकर महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान मलखा सिंह, उदय नाथ मिश्र, जगदंबिका प्रसाद, सोनी यादव व ममता मिश्र शामिल थीं।